Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Spice Girls

स्पाइस गर्ल्स

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Vinit Narain
Vinit Narain Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Spice Girls
ओलंपिक खेलों के दौरान खेल-खिलाड़ियों के साथ-साथ पॉप बैंडों की भी खूब चर्चा रही। इन्हीं पॉप बैंडों में एक स्पाइस गर्ल्स भी है, जिनके सदस्यों के बीच ओलंपिक में प्रस्तुति को लेकर विवाद की खबरें भी आई थीं। स्पाइस गर्ल्स एक महिला बैंड है, जिसकी शुरुआत 1994 में हुई है।
विज्ञापन


इस बैंड में पांच सदस्य हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध फुटबाल खिलाडी डेविड बेखम की पत्नी विक्टोरिया बेखम उर्फ पॉश स्पाइस भी शामिल हैं। विक्टोरिया के अतिरिक्त मेलिनी चिशॉम्म (स्पोर्टी स्पाइस), एमा बेंटन (बेबी स्पाइस), मेलिनी ब्राउन (स्केयरी स्पाइस) और जेरी हैलिवेल (जिंजर स्पाइस) भी इस बैंड की सदस्य हैं। यह बैंड पिछली सदी के नब्बे के दशक में खूब चर्चित हुआ था।
विज्ञापन


इस बैंड के सदस्य एक प्रतियोगिता के क्रम में मिले। वर्ष 1996 में वानबी... नाम से इनका पहला गाना आया, जो तीस से अधिक देशों में पसंद किया गया। इस बैंड का पहला एलबम नवंबर, 1996 में आया स्पाइस था, जिसे विर्गिन रिकॉर्डस नामक कंपनी लेकर आई। इसे फरवरी, 1997 में पूरी दुनिया के लिए भी जारी किया गया। इसकी करीब 2.8 करोड़ प्रति बिकी, और यह किसी भी महिला समूह की बेस्ट सेलिंग एलबम में शुमार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बैंड का विवादों से भी साथ रहा है। जब इसके तीसरे एलबम फॉरएवर की तैयारी चल रही थी, तब अचानक ही 31 मई, 1998 को हैलिवेल ने बैंड का साथ छोड़ दिया। हालांकि 2007 में एक वर्ल्ड टूर के लिए सभी एक साथ आईं। बेशक अब इस बैंड का ग्लैमर थोड़ा कम हुआ है, पर अब भी यह 'गर्ल्स पावर' का प्रतीक बना हुआ है और कई महिला बैंडों का आदर्श है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed