फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   know about famous American novelist John Gregory Dunne

'किताब पूरी करने के बाद परम आनंद का एहसास होता है'

Mon, 25 Dec 2017 03:43 PM IST
जॉन ग्रेगरी ड्यून
जॉन ग्रेगरी ड्यून Updated Mon, 25 Dec 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
know about famous American novelist John Gregory Dunne
John Gregory Dunne

उपन्यास लिखना शुरू करने से पहले मैं यह सोचता था कि यह सब बकवास है। फिर मैं अलग तरह से सोचने लगा। मैं हमेशा यह मानता था कि एक उपन्यासकार के पास मात्र एक किरदार होता है, जो वह स्वयं होता है। लेकिन बाद में मेरी यह धारणा भी खत्म हुई।

विज्ञापन


मैं यह भी मानता हूं कि अगर आपको अपने किरदारों के साथ लंबे समय तक रहना है, तो उसके प्रति प्रेमपूर्ण रहना ही होगा, हालाकि मैंने अपने किरदारों को मारा भी है। मेरा मानना है कि एक उपन्यासकार को हर तरह के लोगों से मिलना चाहिए और यात्राएं करनी चाहिए। अगर आप उपन्यास लिखना चाहते हैं, तो आपको उन लोगों से भी मिलना चाहिए, जिनसे सामान्य तौर पर आप नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन


अक्सर ऐसा होता है कि उपन्यास स्वयं लेखक पर हावी होता है और लेखक बस चरित्रों के हिसाब से घटनाओं में तालमेल बिठाने वाला बनकर रह जाता है। कब कोई लेखक किसी रचना को लिखना शुरू करेगा, यह उसे भी मालूम नहीं होता है। ऐसा कहने वाला झूठ बोलता है। जब मैं और मेरी पत्नी इंडोनेशिया में थे, तो हम उस व्यक्ति से मिले, जो वियतनाम युद्ध के दौरान मैरीलैंड यूनिवर्सिटी में शिक्षक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने उसकी बातें नोटबुक में दर्ज की, क्योंकि मुझे लगता था कि यह वियतनाम युद्ध को जानने का एक बेहतर तरीका है। इस तरह मेरी किताब द रेड व्हाइट ऐंड ब्लू का जन्म हुआ। उपन्यास लिखना एक कठिन मानसिक श्रम है, पर हर किताब लिखने के बाद एक ऐसा क्षण आता है, जब आप परम आनंद का एहसास करते हैं। इस खुशी का वर्णन करना बहुत मुश्किल है।

-मशहूर अमेरिकी उपन्यासकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed