{"_id":"5a773a4f4f1c1ba3268b8577","slug":"ali-smith-a-scottish-author-playwright-academic-and-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हर अंत शुरुआत है और हर शुरुआत अंत'","category":{"title":"Literature","title_hn":"साहित्य ","slug":"literature"}}
'हर अंत शुरुआत है और हर शुरुआत अंत'
एली स्मिथ
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Ali Smith
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ होने पर मैंने कुछ कहानियां लिखीं और उन्हें कुछ प्रकाशकों के पास भेज दीं। उनमें से एक ने जवाब दिया कि वह उसे प्रकाशित करेंगे। लेकिन फिर वह दिवालिया हो गया। फिर एक बड़ी कंपनी ने उसे खरीदा। इस तरह देखें, तो इसमें भी एक कहानी है कि हर अंत शुरुआत है और हर शुरुआत अंत है।
विज्ञापन
हर महान कहानी के बहुत ज्यादा नहीं, तो कम से कम दो प्रारूप होते हैं, एक वह जो प्रकट होता है और दूसरा वह, जो चीजों के नीचे अदृश्य रहता है। किताबों में तमाम संभावनाएं निहित होती हैं। किताबों के जरिये आप खुद अपने दायरे से बाहर निकलते हैं, खुद को खो देते हैं, एक अजीब तृष्णा से बेचैन रहते हैं और जीवन को पूरी तरह से जीने का आनंद उठाते हैं। यानी किताबों का मतलब है सब कुछ।
विज्ञापन
हम कभी भी कोई संगीत सुनने के बाद उसे एक बार में ही समझने की उम्मीद नहीं करते, लेकिन किताब पढ़ने के बाद हम मान लेते हैं कि मैंने वह किताब पढ़ ली, अब उसे पढ़ने की जरूरत नहीं। एक अच्छे संवाद की तरह एक अच्छी बहस हमेशा जीवन का प्रमाण है, लेकिन मैं किताबें पढ़ना ज्यादा पसंद करती हूं।
विज्ञापन
सेंसरशिप को छोड़कर साहित्य के लिए कुछ भी नुकसानदेह नहीं हैं, लेकिन साहित्य को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से वह कभी रोक नहीं पाई है, क्योंकि साहित्य के पास हर उस चीज से निपटने का तरीका है, जो उसे रोकती है। कहानियां हमें नदियां पार करने के लिए रस्सियां उपलब्ध कराती हैं। वे हमें संतुलन प्रदान करती हैं और प्राकृतिक रूप से कलाबाज बनाती हैं। कहानियों ने हमें साहसी बनाया और बदल डाला।
-स्कॉटिश लेखिका