फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Why Are Cities Around the World Sinking Osaka Study Shows How Groundwater Recovery Can Raise Land Again

क्यों धंसते जा रहे हैं दुनियाभर के शहर?: ओसाका ने दिखाया रास्ता, भूजल बचाकर ऊपर उठ सकती है जमीन

Wed, 07 Oct 2026 07:20 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल जेसे कीयर्स, द कन्वर्सेशन
जेसे कीयर्स, द कन्वर्सेशन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 07 Oct 2026 07:20 AM IST
सार

ओसाका से मिले वैज्ञानिक प्रमाण साबित करते हैं कि यदि भूजल दोहन रोका जाए, तो धंसती हुई जमीन को फिर से ऊपर उठाया जा सकता है। इसके लिए क्या और क्या करना चाहिए। आइए, इस ब्लॉग से समझते हैं...

विज्ञापन
Why Are Cities Around the World Sinking Osaka Study Shows How Groundwater Recovery Can Raise Land Again
समुद्र भी बढ़ा रहा खतरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भूजल दोहन के कारण दुनिया के तटीय शहर धंसने लगे हैं। जैसे-जैसे जलवायु गर्म हो रही है, ये तटीय शहर समुद्र के बढ़ते जलस्तर के प्रति भी ज्यादा संवेदनशील होते जा रहे हैं। नए शोधों के अनुसार, अगर भूजल दोहन रोक दिया जाए और भूजल बढ़ाने के उपाय किए जाएं, तो शहर ऊपर उठ सकेंगे।
विज्ञापन


तटीय शहरों के धंसने की समस्या वैश्विक बन चुकी है। जकार्ता के कुछ हिस्से हर साल दस सेंटीमीटर से ज्यादा धंस रहे हैं। चीन का तटीय शहर तियानजिन भी धंसता जा रहा है। अगर वहां जमीन का धंसना जारी रहा, तो साल 2120 तक शहर की 15 फीसदी आबादी पानी के नीचे होगी।  सैन डिएगो से ईरान तक कई शहर भूजल दोहन से प्रभावित हैं। न्यूजीलैंड में शहरी तट रेखा का लगभग 80 फीसदी हिस्सा धंस रहा है। दरअसल, जब भूजल निकाला जाता है, तो जमीन धंस जाती है।
विज्ञापन


तटीय इलाकों में यह समस्या और गंभीर है। इसे कम करने के लिए बेहतर भूजल प्रबंधन को अहम माना जाता है। पर, यह स्पष्ट नहीं है कि लंबे समय बाद भूजल भंडार में पानी का स्तर बढ़ने पर जमीन कैसे प्रतिक्रिया करती है। इसकी जांच के लिए ओसाका को प्राकृतिक प्रयोगशाला के रूप में चुना गया। 1920 और 1960 के दशक के बीच बड़े पैमाने पर भूजल निकालने से ओसाका का भूजल स्तर 30 मीटर तक गिर गया था और कुछ जगहों पर जमीन दो मीटर से ज्यादा धंस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़े नियम लागू होने के बाद भूजल स्तर लगातार सुधरा। ग्रेटर ओसाका में जमीन अब तेजी से ऊपर उठ रही है। जिन जगहों पर पानी का स्तर सबसे तेजी से बढ़ा, वहीं जमीन भी सबसे तेजी से ऊपर उठी। हालांकि, जमीन के ऊपर उठने का पैटर्न हर जगह एक जैसा नहीं था। ये बदलाव शहर के आर-पार संकरे कॉरिडोर के रूप में दिखे, जो लगभग पूरी तरह से जानी-मानी टेक्टोनिक फॉल्ट लाइनों (जमीन के नीचे की दरारों) से मेल खाते थे। ये दरारें जमीन के नीचे बांध की तरह काम करती हैं और पानी के बहाव को रोकती हैं। शोध के अनुसार, भूजल दोहन कम करने और जलभंडारों को फिर से भरने से भूमि के धंसने की रफ्तार को कम किया या रोका भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed