{"_id":"6b0a2acf5310632d3e0cca0a","slug":"technology-human-freedom-tools-dependence-creativity-and-autonomy-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनें साधन ही हो सकती हैं: सुविधाओं के बीच कहीं खो न जाए इंसान की आजादी, तकनीक के बढ़ते दखल पर आत्ममंथन जरूरी","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
मशीनें साधन ही हो सकती हैं: सुविधाओं के बीच कहीं खो न जाए इंसान की आजादी, तकनीक के बढ़ते दखल पर आत्ममंथन जरूरी
Sat, 28 Nov 2026 06:43 AM IST
देवेश त्रिपाठी
इवान इलिच
इवान इलिच
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
औजार मनुष्य के सहायक हैं, स्वामी नहीं
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
मनुष्य ने हमेशा अपने जीवन को सरल, सुविधाजनक और बेहतर बनाने के लिए औजारों का निर्माण किया है। औजारों ने निस्संदेह मनुष्य की क्षमताओं का विस्तार किया है, लेकिन शायद अब एक ऐसे प्रश्न पर ठहरकर विचार करने की आवश्यकता है कि क्या जिन साधनों का निर्माण हमने अपनी स्वतंत्रता बढ़ाने के लिए किया था, कहीं धीरे-धीरे हम स्वयं उन्हीं पर निर्भर तो नहीं होते जा रहे हैं?किसी भी औजार की वास्तविक उपयोगिता इस बात में नहीं होती कि वह कितना अधिक काम कर सकता है, बल्कि इस बात में होती है कि वह मनुष्य को कितना अधिक सक्षम और स्वतंत्र बनाता है। जब कोई तकनीक हमारे श्रम को आसान बनाती है, हमारी रचनात्मकता को विस्तार देती है और हमें अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने में सहायता करती है, तब वह वास्तव में हमारी सहयोगी होती है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब वही साधन हमारी आवश्यकताओं को निर्धारित करने लगते हैं। हम यह तय नहीं करते कि हमें किस चीज की आवश्यकता है, बल्कि धीरे-धीरे हमारी आवश्यकताएं उस व्यवस्था के अनुसार ढलने लगती हैं, जिसे हमने स्वयं बनाया था।
किसी भी सभ्यता की वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन केवल इस आधार पर नहीं किया जाना चाहिए कि उसने कितने उन्नत साधन विकसित किए हैं, बल्कि इस आधार पर भी होना चाहिए कि उन साधनों के बीच मनुष्य अपनी स्वतंत्रता, रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता कितनी बचा पाया है।
औजार मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाने के लिए होते हैं, मनुष्य का जीवन औजारों को बेहतर बनाने के लिए नहीं। जिस दिन साधन ही हमारे उद्देश्यों को तय करने लगेंगे, उस दिन हमारे पास सुविधाएं तो बहुत होंगी, लेकिन शायद अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीने की स्वतंत्रता बहुत कम रह जाएगी।