Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   MS Dhoni New Role CSK Sixth IPL Trophy Mentor

संन्यास के बाद धोनी: मार्गदर्शक की भूमिका में भी क्या कुछ अलग कर पाएंगे माही?

Wed, 18 Nov 2026 05:02 PM IST
Hari Verma हरि वर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

MS Dhoni New Role: खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद क्या एमएस धोनी मेंटर बनकर चेन्नई सुपर किंग्स को छठी IPL ट्रॉफी दिला पाएंगे? जानिए धोनी की नई पारी और फैंस की उम्मीदें।

विज्ञापन
MS Dhoni New Role CSK Sixth IPL Trophy Mentor
धोनी - फोटो : BCCI

विस्तार

माही खेल में माहिर हैं। अब वह रिटायर हो चुके हैं। बतौर खिलाड़ी अब वह ग्राउंड के हीरो नहीं, जीरो हैं। फिर भी उनके लाखों प्रशंसक उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि वह फिर "छक्का (सिक्सर)" लगाएंगे। धोनी के सामने अपने चहेतों को उनकी उम्मीदों से निराश नहीं करने की चुनौती है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायर खिलाड़ी से एक अदद छक्के की आस, है न बेमानी। लेकिन ऐसा नहीं। अब ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर शॉट वाले सिक्सर की उम्मीद नहीं की जा रही है, अब बतौर नई भूमिका और नई पारी वाले मेंटोर से सिक्सर वाली फिनिशिंग पारी की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


हर कोई मानता है कि धोनी बेस्ट फिनिशर रहे हैं। आईपीएल के ग्राउंड पर भी उन्होंने कम से कम 36 मैचों में बड़े लक्ष्य को चेज किया और करीब 18 मैचों में जीत दिलाई। 2011 के विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद पारी खेलकर भारत को सिक्सर से खिताब जिताने वाले वाले एमएस धोनी से अब उम्मीद की जा रही है कि वह बतौर मेंटोर चेन्नई को छठी बार जीत की ट्रॉफी दिलाकर "सिक्सर" लगाकर अपनी नई पारी और जिम्मेदारी का अहसास दिलाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासकों की उम्मीदों पर धोनी कितने खड़े उतर पाते हैं, यह तो आईपीएल का आने वाला अगला सीजन ही बता पाएगा, लेकिन बतौर मेंटर धोनी का पिछला रिकॉर्ड उल्लेखनीय नहीं रहा। 2021 के टी- 20 विश्वकप में धोनी भारतीय टीम के मेंटर थे, तब भारत का निराशाजनक प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई को अब छठी जीत का इंतजार

टीम इंडिया सेमीफाइनल से चूक गई।  माही ने तब बतौर मेंटर एक पाई फीस नहीं ली थी। मेंटर की यह उनकी पहली भूमिका थी। 2023 के बाद चेन्नई को अब छठी जीत का इंतजार है। धोनी पिछले आईपीएल में भी चेन्नई का हिस्सा रहे, लेकिन एक भी मैच में उन्होंने मैदान नहीं संभाला। बेंच तक ही सिमटे रहे, तभी से कयास लगाया जाने लगा कि अब शायद ही धोनी ग्राउंड जीरो के हीरो नजर आएंगे।


आईपीएल के ताजा सीजन के लिए जब चेन्नई की टीम तैयार हो रही थी, तभी धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तर्ज़ पर ही 15  अगस्त 2020 की तरह मैं पल दो पल का शायर हूँ के दूसरे संस्करण की पंक्तियां मैं हर एक पल का शायर हूँ.. गुनगुनाते हुए 17 नवंबर 2026 को अपने संन्यास के फैसले से प्रशंसकों को निराश कर दिया।

धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

2014 में पहली बार धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। तब से करीब एक दशक तक अलग - अलग फॉर्मेट में धोनी के मैदान पर उतरते ही "धोनी, धोनी.. थाला, थाला" की गूंज से स्टेडियम गुंजायमान होता रहा। छोटे से शहर रांची से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में छा जानेवाले इस खिलाड़ी के पीछे प्रशंसकों की इस दीवानगी की एक वजह यह भी है कि धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने करीब 28 वर्ष बाद विश्व कप की ट्रॉफी जीती। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने क्रिकेट के सभी तीनों फॉर्मेट में शिखर को चूमा।

बतौर कप्तान कई मैचों में पासा पलटा

बतौर विकेटकीपर उन्होंने दिग्गजों की गिल्लियां (स्टंप) उड़ाई। सबसे तेज विकेटकीपर के रूप में धोनी ने 47 बल्लेबाजों को स्टंप कर पवेलियन लौटाया, वहीं विकेट के पीछे 158 कैच लपके। आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले वह पहले क्रिकेटर बने। धोनी ने बतौर कप्तान चौंकाने वाले फैसले से कई मैचों में पासा पलट दिया। नौसिखियों पर भरोसा कर आखिरी ओवर में कई मैच जिताए। बेशुमार प्रतिभाओं में आशाओं का संचार भरा। दुनिया भर में अपनी और टीम इंडिया के प्रदर्शन से तिरंगे का मान बढ़ाया। अपने आईपीएल करियर में 5,439 रन बरसाये, जिनमें  1,584 छक्के शामिल हैं।

मुश्किलों भरा रहा सफर

आईपीएल में नाबाद पारी की सेंचुरी बनाने वाले धोनी से उनके प्रशंसकों को अब भी खासी उम्मीदें हैं। हालांकि, धोनी को ग्राउंड से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक कई बार मुश्किलों से भी दो-चार होना पड़ा। सोशल मीडिया पर बिटिया से जुड़ी परेशानी हो या कई बार बेहतर परफॉर्म करने के बाद भी अड़चने। इन सब के बावजूद धोनी ने खुद को हमेशा विवादों से दूर रखा। धोनी पर फिल्म बनी। धोनी का विज्ञापनों की दुनिया में जादू चला। धोनी ने हमेशा सामने की टीम के बड़े लक्ष्य के बावजूद जीत हासिल की और कैप्टन कूल कहलाए। 

6 की आस में धोनी के फैन

अब उनके प्रशंसक बतौर मेंटर उन से फिर से एक अदद हेलीकॉप्टर शॉट यानी "सिक्सर" की आस लगाए बैठे हैं। क्या आईपीएल के होने जा रहे ताजा सीजन में चेन्नई को अपने मार्गदर्शन में छठी बार जीत दिखाकर  धोनी फिर से "सिक्सर" लगा पाएंगे। माही, थाला के प्रशंसकों के साथ - साथ क्रिकेट जगत की निगाहें भी इस आईपीएल में चेन्नई के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। धोनी के पास क्रिकेट की दुनिया में छा जाने का फिर एक मौका है, जरूरत है हेलिकॉप्टर शॉट वाले मार्गदर्शक के "सिक्सर" की।


---------------------------
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed