फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   PM Narendra Modi's mother Heeraben Modi passes away, modi performed the last rites of his mother

अलविदा हीरा-बा: मां तो मां होती है, प्रधानमंत्री जी की हो या आम आदमी की।

Sat, 31 Dec 2022 09:00 PM IST
Namrata Kacholia नम्रता कचोलिया
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi's mother Heeraben Modi passes away, modi performed the last rites of his mother
पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक में डूबा पूरा देश - फोटो : Social Media

कल (30 दिसंबर) सुबह जब मोदी जी ने अपनी मां को खोया तो अपने पद को बीच में ना लाते हुए बेटा होने के फ़र्ज़ को पूरी ईमानदारी से निभाया। उस विशेष समय के लिए तब जब उनकी ज़रूरत उनकी मां को थी और फिर पुनः एक राष्ट्र नेता होने के नाते अपने कार्य को बिना कोई समय ज़ाया करते हुए वापस लयबद्ध करने में लग गए।

विज्ञापन


बात बिलकुल साफ़ और सीखने लायक़ है  कि किसी भी एक फ़र्ज़ को निभाने के साथ ही दूसरे पर आंच नहीं आने देने का प्रयास ही तो इंसान को महान बनाता है ।

यकीनन ऐसा ही होना चाहिए जब जिस कार्य की सर्वाधिक अहमियत हो तब आपका पूर्ण  समर्पण के साथ वहां होना आपके व्यक्तित्व के ठोस संतुलन और अंदरूनी मजबूती को दर्शाता है। ये ही वो संस्कार है जो मोदी जी को दूसरे राज नेताओ से भिन्न भी बनाता है और श्रेष्ठ भी ।
विज्ञापन


समय -समय पर अपनी मां को मिलते रहना ,उनका आशीर्वाद लेते रहना, उनके चरण धुले जल को नेत्र से लगाना बातें सहज है, पर करते विरले व्यक्तित्व ही है। क्यूंकि ये कम ही लोग समझ पाते है कि जिसने आपको इस लायक़ बनाया है उनके लिए आपका आचरण और व्याहवर ही सही मायने में उनके प्रति आपकी कृतज्ञता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में मां के बच्चे के लिए और बच्चे के मां के लिए भाव बिना किसी शर्त या उम्मीद के हो तो वही उनका एक दूसरे के प्रति सम्मान और सच्चे समर्पण का प्रतीक होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed