फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   old people needs independence and respect peace can change in lonliness

बुजुर्गों को सहारे नहीं, सम्मान की जरूरत: जिम्मेदारियों और स्वतंत्रता के बीच संतुलन

Fri, 12 Jun 2026 07:09 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jun 2026 07:09 AM IST
सार

वृद्धावस्था में सहारे नहीं बल्कि सम्मान की जरूरत होती है। समाज में बुजुर्गों को जिन हालातों को सामना करना पड़ता है। आगरा की सत्तर वर्षीय सुनीता को घरेलू समस्याओं के समाधान हेतु मनोवैज्ञानिक नीलकंठ ने कुछ यों सलाह दी।

विज्ञापन
old people needs independence and respect peace can change in lonliness
बुजुर्गों को अकेलेपन की नहीं शांति की जरूरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप जिस द्वंद्व से गुजर रही हैं, वह केवल काम के बोझ का नहीं, बल्कि जीवन की उस अवस्था का भी है, जहां व्यक्ति अपने लिए कुछ शांति, सम्मान व निजी समय चाहता है। अक्सर भारतीय परिवारों में यह मान लिया जाता है कि सेवानिवृत्ति या वृद्धावस्था का अर्थ है कि माता-पिता घर और बच्चों की जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ शरीर की अपनी सीमाएं होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने की कीमत कभी-कभी स्वास्थ्य और मन की शांति से चुकानी पड़ती है। ऐसा लगता है कि आपके भीतर कहीं अपराधबोध भी है। आप शायद सोचती हों कि यदि आपने काम करने से मना किया या अलग रहने की इच्छा जताई, तो लोग इसे स्वार्थ समझेंगे। लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार जीने की इच्छा स्वार्थ नहीं है।
विज्ञापन


जिस तरह आपके बेटे और बहू का अपना पेशेवर जीवन है, उसी तरह आपको भी अपने जीवन को अपनी जरूरतों के अनुसार जीने का अधिकार है। फिलहाल कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने मन की थकान और वास्तविक परिस्थितियों को अलग-अलग समझने की कोशिश कीजिए। कई बार हमें घर छोड़ने की नहीं, बल्कि अपनी भूमिका बदलने की जरूरत होती है। हो सकता है कि आप बच्चों के साथ कुछ समय बिताने को तैयार हों, लेकिन पूरे दिन की जिम्मेदारी उठाना आपके लिए कठिन हो। यह बात बेटे-बहू को स्पष्ट और शांत ढंग से बताई जा सकती है। लोग अक्सर हमारी सीमाएं तभी समझते हैं, जब हम उन्हें बिना शिकायत और बिना आरोप के व्यक्त करते हैं। यदि बातचीत के बाद भी आपकी जरूरतों को महत्व नहीं मिलता और लगातार दबाव बना रहता है, तब अलग रहने के विकल्प पर विचार करना उचित हो सकता है। लेकिन यह निर्णय नाराजगी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


अलग रहना तभी सुखद होता है, जब आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव मौजूद हो। केवल शांति की तलाश में लिया गया निर्णय कभी-कभी अकेलेपन में भी बदल सकता है। अपने आप से एक प्रश्न पूछिए—यदि घर के काम की जिम्मेदारी कम हो जाए, तो क्या आप उसी घर में संतोषपूर्वक रह सकती हैं? यदि उत्तर 'हां' है, तो समस्या संबंधों में नहीं, अपेक्षाओं में है। यदि उत्तर 'नहीं' है और आपको सचमुच अपने लिए एक अलग जीवन-स्थान चाहिए, तो उस इच्छा को भी सम्मान दीजिए। जरूरी है कि परिवार आपकी सीमाओं, आपकी थकान और आपकी शांति की आवश्यकता को समझे। सम्मानजनक वृद्धावस्था कोई उपहार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है। अपनी एक रोजाना की दिनचर्या बना लें, जिसमें शारीरिक गतिविधि और रोज घर से बाहर निकल कर पड़ोस के लोगों से बातचीत जरूर शामिल हो। अपने लिए समय निकालें और अपने सामाजिक संपर्कों को जिंदा रखें। अपने पोते-पोतियों के साथ मजेदार गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करें। घर बदल कर अलग रहना आसान लगता है, पर अलग रहने की अपनी समस्याएं भी होती हैं। ध्यान रखिए, जो बुजुर्ग ओल्ड-एज होम में रहते हैं, वे अपने बच्चों और नाती-पोतों के साथ रहने का सपना देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed