Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   old-friends-ex-partners-social-media-contact-should-you-respond-expert-advice

जब एक 'हैलो' आपको बेचैन कर दे: पुराने दोस्त या पार्टनर का सोशल मीडिया पर आए मैसेज, जवाब दें या नजरअंदाज करें?

Sun, 22 Nov 2026 06:03 AM IST
देवेश त्रिपाठी जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 22 Nov 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
सार
टौरो यूनिवर्सिटी में व्यवहार चिकित्सा के प्रोफेसर जेफरी गार्डरे कहते हैं कि खुद से ईमानदारी से पूछें कि आप जवाब क्यों देना चाहते हैं। क्या इसकी वजह जिज्ञासा, अकेलापन, अपराधबोध या वास्तव में दोबारा जुड़ने की इच्छा है?
loader
old-friends-ex-partners-social-media-contact-should-you-respond-expert-advice
जवाब देने से पहले खुद से पूछें ये जरूरी सवाल (AI Generated) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

हाल ही में, मेरी एक दोस्त घबराई हुई मुझे फोन करके बोलती है कि अतीत में उसे परेशान करने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर उसे ‘हैलो’ भेजा है। कई दिनों तक वह सोचती रही कि वह क्या करे। आखिरकार, उसने तय किया कि वह कोई जवाब नहीं देगी।


मनोचिकित्सक टेरी कोल कहती हैं कि अतीत के किसी व्यक्ति का अचानक सामने आना चौंकाने वाला हो सकता है। भले ही उसके साथ आपका रिश्ता अच्छा रहा हो, पर दोबारा संपर्क होने से पुराने अनुभव और भावनाएं फिर जाग सकती हैं। सोशल मीडिया के दौर में किसी को ढूंढना आसान हो गया है। ऐसे में, पुराना पार्टनर, दोस्त या सहकर्मी संपर्क करे, तो तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। न्यूयॉर्क के मनोवैज्ञानिक और लेखक डॉ. गाइ विंच के अनुसार, सबसे पहले यह समझें कि उस व्यक्ति का नाम देखकर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी। खुशी, बेचैनी, डर या असहजता जैसी भावनाएं आपके पुराने रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। टौरो यूनिवर्सिटी में व्यवहार चिकित्सा के प्रोफेसर जेफरी गार्डरे कहते हैं कि खुद से ईमानदारी से पूछें कि आप जवाब क्यों देना चाहते हैं। क्या इसकी वजह जिज्ञासा, अकेलापन, अपराधबोध या वास्तव में दोबारा जुड़ने की इच्छा है? सामने वाले के साथ-साथ अपने इरादों को समझना भी जरूरी है। यह जानने की कोशिश करना भी गलत नहीं है कि वह व्यक्ति अब संपर्क क्यों कर रहा है। सोशल मीडिया पर उसके बारे में जानकारी जुटाने से उसके मौजूदा हालात और इरादों को समझने में मदद मिल सकती है। रिश्ता किस तरह खत्म हुआ था, यह भी महत्वपूर्ण है। यदि पहले मनमुटाव हुआ था, तो दोबारा शुरुआत करने से पहले गलती को स्वीकार करना और माफी मांगना जरूरी हो सकता है।


विशेषज्ञों के मुताबिक, दोबारा जुड़ने का फैसला करें, तो सीमाएं तय रखें। शुरुआत छोटी बातचीत या कॉफी पर मुलाकात से कर सकते हैं। यदि आप संपर्क नहीं रखना चाहते, तो जवाब न देना भी ठीक है। किसी के लिए स्नेह महसूस करने का मतलब यह नहीं कि उसे अपनी वर्तमान जिंदगी में जगह देना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed