फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Indian Spot billed Duck difficult winter journey Know its unique survival strategies

भारतीय स्पॉट-बिल डक की सर्दी की कठिन यात्रा: जाने बचाव की अनूठी रणनीतियां

Tue, 21 Jan 2025 08:27 PM IST
Shakuntala Ranaut शकुंतला राणावत
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:27 PM IST
सार

भारतीय स्पॉट-बिल्ड बत्तख की सबसे प्रभावशाली शारीरिक विशेषता "काउंटर-करंट हीट एक्सचेंज" है। यह तंत्र पक्षी के पैरों में गर्मी को संरक्षित रखने में मदद करता है। इस प्रक्रिया के तहत पैरों में मौजूद रक्तवाहिनिया। गर्म और ठंडे रक्त के बीच गर्मी का आदान-प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
Indian Spot billed Duck difficult winter journey Know its unique survival strategies
भारतीय स्पॉट-बिल डक - फोटो : एएम अरविंद

विस्तार

सर्दियां आते ही जहां इंसान अपने गर्म कपड़े और घरों में हीटर की व्यवस्था कर लेते हैं, वहीं पक्षी और वन्यजीव भी ठंड से बचने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं। भारतीय स्पॉट-बिल्ड बत्तख (Anas poecilorhyncha), जो पूरे भारत में जल निकायों के आसपास पाई जाती है, सर्दियों में जीवित रहने के लिए अद्भुत शारीरिक और व्यवहारिक अनुकूलन दिखाती है।

विज्ञापन

 

इंडियन स्पॉट बिल्ड डक या भारतीय स्पॉट-बिल्ड बत्तख भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाने वाली माध्यम आकार बतख की प्रजाति है l इनका अस्तित्व इकोलॉजिकल और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है l यह प्रजाति दिखने में शायद आपको एक साधारण बतख लगे परन्तु असल में इनका काउंटर-करंट हीट एक्सचेंज मैकेनिज्म और आवासीय बदलाव इनके पर्यावरण के साथ इनके जटिल सामंजस्य को उजागर करती है l आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं l

विज्ञापन


भारतीय स्पॉट-बिल्ड बत्तख की सबसे प्रभावशाली शारीरिक विशेषता "काउंटर-करंट हीट एक्सचेंज" है। यह तंत्र पक्षी के पैरों में गर्मी को संरक्षित रखने में मदद करता है। इस प्रक्रिया के तहत पैरों में मौजूद रक्तवाहिनिया। गर्म और ठंडे रक्त के बीच गर्मी का आदान-प्रदान करती हैं। ठंडे पानी में खड़े रहने के बावजूद, बत्तख का शरीर गर्म और सक्रिय बना रहता है। इससे ऊर्जा की खपत कम होती है, जो सर्दियों में भोजन की कमी के समय बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर , यह तंत्र स्पॉट-बिल्ड बत्तख को ठंडे पानी में खड़े रहकर भोजन खोजने और लंबी अवधि तक सक्रिय रहने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों में ठंडी हवाए.  और पाला पक्षियों के लिए चुनौती बन जाते हैं। स्पॉट-बिल्ड बत्तख इनसे निपटने के लिए कुछ विशेष उपाय अपनाती है। हाड कंपा देने वाली ठण्ड और शीतलहर में यह बत्तख घने पौधों और रीड-बेड्स में रात बिताती है। ऐसे स्थान ठंडी हवाओं और ठंड से बचने के लिए सर्वथा उपयुक्त होते हैं। सर्दियों में, यह पक्षी दिन के सबसे गर्म समय

में भोजन खोजती है। इससे ऊर्जा का संरक्षण होता है और ठंडे सुबह-शाम में सक्रिय रहने की आवश्यकता कम हो जाती है। स्पॉट-बिल्ड बत्तख सर्वाहारी होती है और जलीय पौधों, अनाज, बीज, कीड़े, और छोटी मछलियों का सेवन करती है। भोजन में यह लचीलापन सर्दियों में उनकी ऊर्जा और सीमित ज़रूरतों को पूरा करता है।
 

सर्दियों में, यह पक्षी छोटे-छोटे झुंडों में रहने लगती है। सामूहिक जीवन उन्हें ठंड और अन्य खतरों से बचाने में मदद करता है। झुंड में एक साथ रहने से पक्षी एक-दूसरे की गर्मी से लाभान्वित होते हैं। सामूहिक सतर्कता शिकारी पक्षियों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। झुंड में भोजन खोजने की प्रक्रिया में स्पॉट-बिल्ड बत्तख अत्याधिक कुशल होती है।


सर्दियों में जल स्तर कम होना या जलाशयों का जमना स्पॉट-बिल्ड बत्तख के लिए नई चुनौतिया.  लाता है। यह पक्षी इन बदलावों के प्रति अद्भुत अनुकूलन दिखाती है। इस से निपटने के लिए स्पॉट-बिल्ड बत्तख गहरे जलाशयों की ओर रुख करती है, जहा.  पानी जमे नहीं। मानव निर्मित जलाशयों, सिंचाई नहरों, और खेतों को वैकल्पिक आवास के रूप में अपनाती है।

भारतीय स्पॉट-बिल्ड बत्तख का सर्दियों से निपटने का तरीका न केवल उनके जीवित रहने का आधार है, बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने की प्रेरणा भी देता है। हालांकि, बदलते जलवायु और मानव गतिविधियों के कारण आर्द्रभूमियों (वेटलैंड) का तेजी से विनाश हो रहा है। यह पक्षियों और उनके आवास दोनों के लिए खतरा है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आर्द्रभूमियों का संरक्षण किया जाए, ताकि ऐसी प्रजातिया.  अपने पर्यावरणीय महत्व को बनाए रख सकें।

भारतीय स्पॉट-बिल्ड बत्तख की कहानी हमें यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी कैसे लचीलापन और अनुकूलन द्वारा जीवन को बनाए रखा जा सकता है। यह पक्षी सर्दियों के मौसम में न केवल खुद को जीवित रखती है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता में भी योगदान देती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन अद्भुत प्रजातियों और उनके आवासों की रक्षा करें, ताकि प्रकृति का यह संतुलन हमेशा बना रहे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed