फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   india us relations US vice president JD Vance and second lady Usha Vance india visit

India-US Relations: भारत-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं पहली हिंदू सेकेंड लेडी उषा वेंस

Mon, 21 Apr 2025 09:48 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
india us relations US vice president JD Vance and second lady Usha Vance india visit
जेडी वेंस का भारत दौरा - फोटो : ANI

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी आत्मकथा 'हिलबिली एलिजी : ए मैमोरी ऑफ ए फैमिली एंड कल्चर इन क्राइसिस' में पत्नी उषा वेंस को अपनी आध्यात्मिक मार्गदर्शिका बताया। यह तो सभी जानते हैं कि उषा वेंस की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व के विषय में बहुत अधिक जानकारी भारतीयों को नहीं है।

विज्ञापन


अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस इन दिनों अपने पति और तीनों बच्चों के साथ भारत दौरे पर हैं। उषा एक सफल वकील हैं और हिंदू महिला के रूप में पहली अमेरिकन सेकंड लेडी भी बनी हैं। उनकी भारतीय संस्कृति में गहरी आस्था है और वो हिंदू रीति-रिवाज को मानती हैं।
विज्ञापन


उषा वेंस का परिवार मूलरूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। उनके पिता कृष्णा चिलुकुरी आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद 1980 के दशक में अमेरिका चले गए थे। जहां वो सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हो गए। उनकी मां लक्ष्मी चिलुकुरी भी मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी की प्रोफेसर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उषा के दादा राम शास्त्री चिलुकुरी आईआईटी मद्रास में भौतिक विज्ञान के पहले विभागाध्यक्ष रहे हैं। उनके नाम से आईआईटी मद्रास में छात्र पुरस्कार दिया जाता है। उषा वेंस के ब्राह्मण परिवार की जड़ें आंध्र प्रदेश के वड्डुरु गांव से जुड़ी हैं, जहां उनके पूर्वज संस्कृत के विद्वान थे।

उषा वेंस की दादी चिलुकुरी संथम्मा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के निजी विश्वविद्यालय में फिजिक्स पढ़ा चुकी हैं और उन्होंने भगवत गीता की अंग्रेजी व्याख्या लिखी है। उषा वेंस का पूरा परिवार भारतीय संस्कृति और शिक्षा के प्रति गहरी श्रद्धा रखता है।

भारतीय परंपराओं के अनुसार की शादी

6 जनवरी 1986 को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में जन्मी उषा वेंस ने इतिहास में स्नातक और दर्शनशास्त्र में एम.फिल किया है। उन्होंने येल लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। उषा ने येल-चाइना टीचिंग फेलो के रूप में चीन के ग्वांगझू में सन येत सेन यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी और अमेरिकी इतिहास पढ़ाया है।

उषा की जेडी वेंस से मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी और दोनों ने वर्ष 2014 में भारतीय परंपराओं के अनुसार हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। उनके तीन बच्चे दो बेटे इवान और विवेक व बेटी मीराबेल रोज है।

जेडी वेंस के उप राष्ट्रपति बनने के सफर में उषा का बहुत बड़ा योगदान है। वर्ष 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में उषा ने ही पति का परिचय दिया था और उनके कठिन बचपन तथा संघर्षों के विषय में बताया था। अपने पति के राजनीतिक करियर में उषा ने न केवल व्यक्तिगत, बल्कि मानसिक समर्थन भी दिया है। सार्वजनिक मंचों पर जेडी वेंस के अभियानों को मजबूती दी है।

उषा वेंस का फैशन सेंस भी दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा है। उषा को उनके परिष्कृत और आत्मविश्वास से भरे लुक के लिए सराहा जाता है। एक समारोह में उन्होंने गुलाबी रंग की कोट ड्रेस पहनी थी, जो सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बना था।

भारत-अमेरिका संबंधों में उषा वेंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वो भारतीय संस्कारों और हिंदू रीति-रिवाज को मानती हैं। शाकाहारी उषा वेंस की प्रेरणा से जेडी वेंस भी शाकाहार को अपनाने की ओर बढ़ चले हैं। भारत की बेटी उषा वेंस पर सभी भारतीयों को गर्व है। भारत के पक्ष को उषा वेंस अमेरिका में मजबूती से रखेंगी, यही उम्मीद सभी भारतीय करते हैं।




---------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed