फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Hospital Daily Cash Cover Additional financial security during treatment daily allowance

हॉस्पिटल डेली कैश कवर: इलाज के दौरान अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा, बीमाधारकों को भर्ती रहने तक रोजाना भत्ता

Mon, 26 Feb 2024 06:09 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 06:09 AM IST
सार

हॉस्पिटल डेली कैश एक पूरक (सप्लीमेंटरी) स्वास्थ्य बीमा कवर है। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है, जिसमें बीमाधारक को अस्पताल में भर्ती रहने तक हर दिन के लिए एक निश्चित राशि मिलती रहे। यह रकम बीमित राशि का एक फीसदी हो सकती है।

विज्ञापन
Hospital Daily Cash Cover Additional financial security during treatment daily allowance
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में हो रहे विकास के दौर में कंपनियां ऐसे उत्पाद पेश कर रही हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती हैं। साथ ही, इलाज पर होने वाले खर्च से बचाकर उन्हें बड़े पैमाने पर वित्तीय सुरक्षा देती हैं। हालांकि, ग्राहकों को कई बार ऐसे उत्पाद या एड-ऑन के बारे में पता नहीं होता है। ऐसा ही एक उत्पाद है... हॉस्पिटल डेली कैश। यह बीमाधारकों को मेडिकल इमरजेंसी में अतिरिक्त सुरक्षा देता है। आइए जानते हैं...क्या है हॉस्पिटल डेली कैश कवर? क्या हैं इसकी बारीकियां?

विज्ञापन

कवर...बीमित राशि का एक फीसदी तक
हॉस्पिटल डेली कैश एक पूरक (सप्लीमेंटरी) स्वास्थ्य बीमा कवर है। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है, जिसमें बीमाधारक को अस्पताल में भर्ती रहने तक हर दिन के लिए एक निश्चित राशि मिलती रहे। यह रकम बीमित राशि का एक फीसदी हो सकती है। इस कवर में भुगतान किए गए विभिन्न शुल्कों से अलग एक पूर्व निर्धारित रोजाना भत्ता मिलता है।  

विज्ञापन

उदाहरण: अगर आप अस्पताल में भर्ती होने पर प्रतिदिन 500 रुपये वाले कवर का विकल्प चुनते हैं, तो आपको 500 रुपये का एक निश्चित लाभ प्राप्त होगा। भले ही अस्पताल का हर दिन का खर्च 800 रुपये हो या 400 रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुना भी हो सकता है भत्ता
रोजाना भत्ते की तय सीमा हर बीमा कंपनी की अलग-अलग होती है। आप कवर लेते समय दिए विकल्प में से राशि चुन सकते हैं। यह भत्ता आमतौर पर 500 रुपये (प्रति दिन) से लेकर कुछ हजार रुपये तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त, गंभीर समस्या होने पर आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो पॉलिसी के अनुसार यह भत्ता निश्चित अवधि के लिए दोगुना कर दिया जाता है। पॉलिसी के अनुसार आईसीयू में भर्ती पर रोजाना भत्ता सीमा 1,000 रुपये है, तो यह बढ़कर 2,000 रुपये हो जाएगी।

इन शर्तों का रखें ध्यान

  1. पारंपरिक स्वास्थ्य बीमा की तर्ज पर इसमें भी वेटिंग अवधि होती है। यानी वेटिंग अवधि के बाद ही हॉस्पिटल डेली कैश कवर का लाभ मिलेगा।
  2. भत्ता पाने के लिए कम-से-कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है।
  3. डे-केयर भर्ती को अभी इस कवर के दायरे से बाहर रखा गया है।

क्लेम अधिक तो भी मिल सकती है सुरक्षा

अगर कोई क्लेम आपकी पॉलिसी के कुल सम एश्योर्ड से अधिक है, तो बाकी रकम का भुगतान आपको जेब से करना पड़ता है। लेकिन, हॉस्पिटल डेली कैश कवर है तो इसमें मिलने वाले रोजाना भत्ते की वजह से आपकी जेब पर पड़ने वाला भार कुछ कम हो जाएगा। -आशीष सेठी, प्रमुख, हेल्थ एसबीयू एंड ट्रैवल, बजाज आलियांज जनरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed