{"_id":"6965a839443bb8424a0b63ff","slug":"flow-of-life-trust-in-commitment-and-the-power-of-patience-key-to-extraordinary-success-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन धारा: प्रतिबद्धता पर भरोसा और धैर्य की ताकत, असाधारण सफलता का मूल मंत्र","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन धारा: प्रतिबद्धता पर भरोसा और धैर्य की ताकत, असाधारण सफलता का मूल मंत्र
Tue, 13 Jan 2026 07:34 AM IST
देवेश त्रिपाठी
हैल एलरोड
हैल एलरोड
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:34 AM IST
सार
परिणामों की चिंता किए बिना उस तक पहुंचने की प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध रहें। हर परिणाम की एक प्रक्रिया होती है, और जब आप निरंतर उसके प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे, तो सफलता अंतत: अपरिहार्य हो जाएगी।
विज्ञापन
जीवन धारा
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
चीजों को आवश्यकता से अधिक कठिन बनाना, जो लगभग हमेशा हमारे दिमाग में होता है, अनुत्पादक और अनावश्यक है। इसलिए मैं अब सबसे आम बाधाओं को संबोधित करना चाहता हूं, ताकि हम उनके लिए तैयार रहें और जानें कि यदि वे सामने आती हैं, तो उनसे कैसे पार पाया जाए। पीटर मैकविलियम्स ने कहा है कि असहज होने के लिए तैयार रहें। असहज होते हुए भी सहज रहें। यह कठिन हो सकता है, लेकिन एक सपने को जीने के लिए यह एक छोटी-सी कीमत है।
विज्ञापन
पहली बाधा जो आमतौर पर अपने कई सिरों में से एक को सामने लाती है, वह है अतार्किकता, विफलता और बदलाव का डर, जो आमतौर पर टालमटोल का कारण बनता है। पहली बार किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए भय और घबराहट का अनुभव होना लाजिमी है। इसका कारण है कि जब भी हम अपने आरामदायक क्षेत्र के दायरे से बाहर निकलने का साहस करते हैं, तो यह असुविधाजनक होता है। किसी महत्वपूर्ण चीज से निपटना, खासकर यदि आपने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया है, डरावना होता है। ऐसी भावनाएं सामान्य और अपेक्षित हैं। यदि आप तनाव ले रहे हैं या अपने लक्ष्य या स्वयं के बारे में नकारात्मक सोच रहे हैं, तो एक गहरी सांस लें और इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें कि क्या संभव है और आप क्या करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि स्थिति चाहे जैसी भी हो, आप अपने विचारों के नियंत्रण में ही रहते हैं। जो चीज आपको रोक रही होती है, उसे समझना उस पर काबू पाने की दिशा में पहला कदम है। एक और जरूरी बात यह है कि अल्पकालिक परिणामों के प्रति भावनात्मक लगाव को कैसे संभाला जाए। यदि सफलता का कोई वास्तविक रहस्य है, तो वह यह है कि अपने परिणामों से भावनात्मक रूप से जुड़े बिना उसे पाने की प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध रहें। प्रत्येक परिणाम की एक प्रक्रिया होती है, और जब आप लंबे समय तक उस प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे, तो सफलता अंतत: अपरिहार्य हो जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी बाधा है अधीरता। हम तत्काल संतुष्टि पाने के चक्कर में रहते हैं। हम टेक्स्ट संदेश के माध्यम से मित्रों से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। सेकंडों में सोशल मीडिया तक पहुंच सकते हैं, जो हमारी रुचि को प्रभावित करती है। इसलिए, जीवन में धैर्य बेहद जरूरी है, क्योंकि चमत्कार को पाने में बहुत समय खपाना पड़ता है। अधीरता आपके तनाव के स्तर को बढ़ाती है और आपके लिए प्रतिबद्ध रहना कठिन बना देती है। समस्याओं से जूझने के लिए स्पष्टता बेहद जरूरी है। स्पष्टता हमें ऊर्जावान बनाती है। इसलिए, अपनी प्रक्रिया निर्धारित करें और इसके प्रति जवाबदेह बनें। स्पष्टता ही असाधारण सफलता का आधार हैं।
- द मिरेकल इक्वेशन के अनूदित अंश
सूत्र- धैर्य को ताकत बनाएं
भय, असहजता व अधीरता को बाधा नहीं, बल्कि मार्गदर्शक मानें। सपनों की ओर बढ़ते समय असहज होना स्वाभाविक है, पर उसी असहजता में सहज रहना ही विकास की कुंजी है। हर बड़ी उपलब्धि निरंतर छोटे प्रयासों की देन होती है, इसलिए अपने विचारों पर नियंत्रण रखें, टालमटोल को पहचानें और धैर्य को अपनी शक्ति बनाएं।