फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   All-night concert held at Indira Gandhi Kala Kendra

दिल्ली में पूरी रात गूंजे राग, शास्त्रीय संगीत पर झूमे कला प्रेमी

Tue, 26 Nov 2019 11:19 AM IST
Neeraj Pareevrajak नीरज नीरज
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
All-night concert held at Indira Gandhi Kala Kendra
शास्त्रीय संगीत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में हाल ही में रातभर चलने वाली संगीत सभा का आयोजन हुआ। यह अपने आप में दिल्ली की एकमात्र ऐसी संगीत सभा है जो रातभर चलती है। दरअसल पिछले दो सालों से इंदिरा गांधी कला केंद्र अपनी स्थापना दिवस पर रातभर चलने वाली संगीत सभा का आयोजन कर रहा है। यह तीसरी बार था जब अखिल रात्रि संगीत सभा का आयोजन हुआ और दिल्ली समेत देशभर के कला और संगीत प्रेमियों ने रातभर गुलाबी ठंड में संगीत का आनंद लिया।

विज्ञापन


पूरी रात गूंजे राग,  बजा तबला, मृदंग और पखावज
इस अखिल रात्रि संगीत सभा में सात प्रस्तुतियां हुईं। संगीत सभा का शुभारंभ रंजनी-गायत्री बहनों के कर्नाटक शैली के गायन से हुई। रंजनी-गायत्री ने इस प्रस्तुति को लेकर कहा कि इस तरह के संगीत सभा का मौहाल ध्यान और चिंतनशील शैली का होता है और जो राग आप दिन में प्रस्तुत नहीं कर सकते उन्हें प्रस्तुत करने और सुनने का रात्रि में ये सबसे अच्छा मौका होता है।
विज्ञापन


रंजनी और गायत्री बहनों ने कहा कि भारत में अब इस तरह की परंपरा लगभग खत्म होने की कगार पर है और 2017 से इंदिरा गांधी कला केंद्र की इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करने की ये अच्छी और सराहनीय पहल है। दोनों बहनों के वॉयलिन की धुन व मृदंगम की ताल पर अपने जुगल गायन से श्रोता इस रातभर चले संगीत समारोह में  जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

All-night concert held at Indira Gandhi Kala Kendra
classical music - फोटो : अमर उजाला

रंजनी-गायत्री बहनों ने लगभग ढाई घंटे की प्रस्तुति दी। जिसमें राग कबीर, हंसध्वनि और राग वृंदावन पर आधारित बन्दिशें प्रमुख थी। इसके बाद प्रख्यात सरोद वादक बसंत काबरा ने से माहौल सुरमय बनाया। त्रिपुरा से आए रवींद्र भारती ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायन कि प्रस्तुत दी। पूरी रात चलने वाले इस कार्यक्रम में आधी रात के बाद दिल्ली के पांच युवा कलाकार, ज़हीन खान- तबला, मुद्दसर-सारंगी, वरुण राजशेखरन-घटम, मनोहर बालचंद्रने - मृदंगम, सलमान खान-पखावज पर अपनी-अपनी संयुक्त प्रस्तुतियां दी।

 

इस अवसर पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि यह केंद्र पुरानी परंपराओं को जीवित रखने में प्रयासरत है और इसी कड़ी में दिल्ली के संगीत प्रेमियों हेतु केंद्र पिछले 2 साल से लगातार रात भर चलने वाली संगीत सभा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष फिर से हमने अपने स्थापना दिवस के अवसर तृतीय अखिल रात्रि संगीत सभा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि जब रात भर चलने वाले इस संगीत समारोह को शुरू किया गया तो मन में थोड़ा संशय था कि क्या आज के समय में इस प्रकार के समारोह सफल होंगे भी या नहीं? लेकिन आज तीसरे वर्ष में यहां सैकड़ों कि संख्या में मौजूद श्रोताओं को देखकर मन खुश है जिसमें भारी संख्या युवाओं की है।

 

All-night concert held at Indira Gandhi Kala Kendra
शास्त्रीय संगीत - फोटो : Amar ujala

रातभर चले इस संगीत समारोह में अदनान खान ने सितार पर राग मालकोश कि प्रस्तुति दी। उन्होंने सितार में उस्ताद आमिर खान साहब कि बंदिश “आज मोरे घर आए” बजाया तो दर्शक झूम उठे। बेंगलुरु से आए प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित प्रवीण गोदखिंडी ने दिन के प्रथम पहर में बांसुरी पर राग अहीर ललत की प्रस्तुति दी । इस समारोह कि अंतिम प्रस्तुति मेवात घराने के पंडित संजीव अभ्यंकर द्वारा हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन कि थी, जिसमें उन्होने ‘राग मिया कि टोडी’ राग भटियारी में भगवान कृष्ण पर आधारित बन्दिशों को प्रस्तुत किया। रात भरे चले इस समारोह का शुभारंभ 23 नवंबर को शाम 7 बजे रंजनी-गायत्री के गायन से हुआ व 24 नवंबर की सुबह 7:30 बजे संजीव अभयंकर के गायन से समाप्त हुआ ।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed