{"_id":"5917562d4f1c1bd5428514ec","slug":"39-5000-baikon-kee-bhidant-mein-teen-ghaayal-do-rephar-three-injured-in-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो रेफर ","category":{"title":"Columns","title_hn":"कॉलम","slug":"columns"}}
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Sun, 14 May 2017 12:23 AM IST
सार
कुदरकोट-एरवाकटरा मार्ग पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन
कुदरकोट-एरवाकटरा मार्ग पर हुई दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एरवाकटरा (औरैया)। कुदरकोट-एरवाकटरा मार्ग पर नाहराबोझ गांव के सामने शनिवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उठाया और एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सैंफई के लिए रेफर कर दिया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन
इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के गिरधारीपुरा निवासी अवनीश कुमार (23) पुत्र रामकुमार अपने साथी पिंकू चक्रवर्ती (30) महावीरनगर भरथना के साथ रिश्तेदारी में एरवाकटरा आए थे। यहां से वह शनिवार को वापस बाइक से भरथना जा रहे थे। जैसे ही वह कुदरकोट-एरवा मार्ग स्थित गांव नाहराबोझ के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें अवनीश और पिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार अरुण कुमार निवासी समायन एरवाकटरा भी गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दौड़कर घायलों को उठाया और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से पिंकू और अरुण की हालत गंभीर होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि फ्रैक्चर और सिर पर भी चोटें थीं।
विज्ञापन