साल्हावास। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन, शहीद भगत सिंह युवा मंच गोरिया, एम्स बाढ़सा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 115 युवाओं द्वारा पंजीकरण कराते हुए उत्साह दिखाया। इस दौरान एम्स बाढ़सा की डॉक्टरों की टीम ने कुल 86 यूनिट एकत्रित किया। गुरुजी अमूल्या आयुर्वेदा हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर खानपुर खुर्द की तरफ से अनिल गहलावत व उनकी चिकित्सक टीम ने 105 लोगों को निशुल्क फिजियोथेरेपी की। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि शरीर में आयरन की अधिकता दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है जबकि नियमित रक्तदान करने से यह अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है। सभी रक्तदाताओं को आयोजकों और मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र, शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक मैं नास्तिक क्यों हूं, टी शर्ट व रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित गया। इस दौरान सबसे अधिक बार 28 बार रक्तदान करने वाले अनिल भुक्कर, 24 बार रक्तदान करने वाले सर्वेश गोरिया व 10 बार रक्तदान करने वाले विक्रम भुक्कर को स्मृति चिह्न देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह युवा मंच से मास्टर प्रवीण, प्रदीप, बंटी, वकील कमलजीत जाखड़, डॉक्टर विकास, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह जाखड़, पीयूष, अनिल गहलावत, योगेश जाखड़ उपस्थित रहे।