फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   youths got jobs at the job fair

रोजगार मेले में 228 युवाओं को मिली नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
youths got jobs at the job fair
30jjrp22- राजकीय आईटीआई मातनहेल में लगे रोजगार मेले में चयनित युवा। स्रोत : संस्थान
साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मातनहेल में मंगलवार को आयोजित विशाल जॉब फेयर में 242 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिनमें से 228 युवाओं का चयन देश की नामी कंपनियों में हुआ। चयन की दर करीब 95 प्रतिशत रही। रोजगार मेले में हीरो मोटोकॉर्प, सुब्रोस लिमिटेड मानेसर और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने युवाओं का चयन किया। कंपनियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षुओं के हुनर के आधार पर चयन किया। हीरो मोटोकॉर्प ने 107, सुब्रोस लिमिटेड ने 92 और होंडा मोटरसाइकिल ने 29 युवाओं को रोजगार का अवसर दिया।
विज्ञापन


कंपनियों के मानव संसाधन प्रतिनिधियों सुब्रोस से संजीव कुमार, हीरो मोटोकॉर्प से हरीश कुमार और होंडा से संदीप नारा ने बताया कि मातनहेल आईटीआई के प्रशिक्षुओं में तकनीकी दक्षता और अनुशासन बेहतर है। संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल दलाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और अनुदेशकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर नियुक्ति अधिकारी टिंकू वर्मा, प्रशिक्षु अनुदेशक प्रवीण कुमार, अनुदेशक श्यामलाल और अनुदेशक संजय रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed