फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Youth threatened with rape for opposing molestation

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दी दुष्कर्म की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth threatened with rape for opposing molestation
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में युवती से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर आरोपी युवक ने दुष्कर्म की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने अपने घर वालों को मामले की जानकारी दी। परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर पीडि़ता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला निवासी युवती के मुताबिक एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बीते 31 मई की शाम को वह सब्जी लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक के निकट आरोपी युवक और उसके साथियों ने युवती को रोक लिया। आरोप है कि आरोपी युवक अश£ील कमेंट करते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म करने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस चौकी में करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण युवक उसे आए दिन परेशान कर रहा है। परेशान पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed