{"_id":"58c432db4f1c1b0f3bdc7b3d","slug":"young-girl-raped-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
amar ujala
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप स्थित जंगल में शुक्रवार को बकरी चराने गई एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसके गांव के एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
शाम को घर लौटकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस मामले में पीड़िता की मां न आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
बताया जाता है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी शुक्रवार को गांव के बहर स्थित जंगल में बकरी चराने गई थी। जंगल में ही उसके गांव का रहने वाला एक युवक भी अपनी बकरियों को लेकर गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक किशोरी को अकेला देख उसे जंगलके भीतर खींच ले गया और उसके साथ जबरन दुराचार किया। घटना को अंजाम दने के बाद वह फरार हो गया। शाम को जब किशोरी बकरियों को लेकर घर पहुंची तो अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद शनिवार की सुबह दोनों मां बेटी वजीरगंज थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक दद्दन के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मुख्यालय भेजा गया है।