{"_id":"5759cd234f1c1b520a9c548f","slug":"yoga-training-by-miss-chandigarh-fitness-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को फिट रहने के लिए अचूक मंत्र दे रहीं मिस चंडीगढ़ फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को फिट रहने के लिए अचूक मंत्र दे रहीं मिस चंडीगढ़ फिटनेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
योग ट्रेनिंग देतीं निशा ढौंडियाल
- फोटो : amar ujala
2016 में एसडी कॉलेज-46 में मिस चंडीगढ़ फिटनेस का खिताब जीत चुकी निशा ढौंडियाल शहर के युवाओं को फिटनेस के मंत्र सिखा रही हैं। निशा का मानना है कि योग से अगर किसी को फायदा होता है तो इसे जरूर करना चाहिए। यह उनका फेवरेट सब्जेक्ट भी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दे दे रही निशा ढौंडियाल इन दिनों पीयू के यूआईईटी में सुबह-सुबह योगाभ्यास करा रही हैं।
विज्ञापन
निशा फिजिकल एजुकेशन में मास्टर्स की डिग्री कर चुकी हैं। अब योग में पीएचडी करने की तैयारी में है। वह कई स्कूलों में और कॉलेजों के अलावा कई ट्रेंनिग सेंटरों में योग की कक्षाएं लगाती हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की ओर से बेहतर प्रयास
निशा ने कहा कि देश और विदेशों में योग अपनी छाप छोड़ रहा हैं। लाखों लोग विदेशों में इससे जुड़ते जा रहे हैं। देश में योग को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास बेहतर है। सिटी में 21 नवंबर को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा हैं। जिसमें प्रधानमंत्री खुद शिरकत करने पहुंच रहे हैं। यह हमारे शहर के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
खेलों में भी हैं अव्वल
निशा ने दिल्ली में आयोजित नेशनल योग डे पर शानदार प्रदर्शन की बदौतल मेडल जीता है। साथ ही योग के कई इवेंट्स में अव्वल रहीं। निशा योग के साथ अन्य खेलों में भी माहिर हैं। वह जिमनास्टिक और तैराकी में भी माहिर हैं। जिमनास्टिक में रिद्मिक और आर्टिस्टिक इवेंट में मेडल विनर हैं। साथ ही तैराकी में भी निपुण हैं।
परिवार से मिलती है प्रेरेणा
निशा ने बताया कि जब वह सात साल की थी तो मां विनला ढौंडियाल को बेक पेन रहती थी। वह योग करने जाती जिससे उनकी पेन काफी हद तक खत्म हो गई। मां के साथ निशा खुद शिविर में जाती, वहीं से योग करने की ठानी और निश्चय किया कि बड़े होकर लोगों को योग सिखाना है। निशा ने बताया कि मेरे दो भाई हैं जो योग स्पेशिलिस्ट और मेडलिस्ट हैं।
उपलब्धियां
2014 में पंजाब यूनिवर्सिटी में मिस चंडीगढ़ फिटनेस का ताज जीता
- 2015 मे पंचकूला में मिस मोहली फिटनेस का ताज जीता
- 2016 में एसडी कॉलेज 46 में मिस चंडीगढ़ फिटनेस का खिताब जीता