{"_id":"6afb688340fa37b8de00cf99","slug":"yashvardhan-dalal-played-an-unbeaten-half-century-innings-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-142478-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवर्धन दलाल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवर्धन दलाल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली
विज्ञापन
16jjrp15- झज्जर। यशवर्धन दलाल
झज्जर। हरियाणा और सौराष्ट्र की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मैच में सौराष्ट्र ने छह विकेट से जीत दर्ज की। हरियाणा की ओर से खेलते हुए झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
इंदौर स्थित द डेली कॉलेज में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। यशवर्धन दलाल ने 54 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। वहीं, झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने 15 गेंदों में आठ रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने 13.5 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। गेंदबाजी में सामंत जाखड़ ने एक ओवर में 10 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हरियाणा को इस सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।