फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Wrestling team trials for Khel Mahakumbh: Wrestlers display their prowess.

खेल महाकुंभ के लिए कुश्ती टीम के ट्रायल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Wrestling team trials for Khel Mahakumbh: Wrestlers display their prowess.
फोटो नंबर 71: कुश्ती ट्रायल के दौरान पहलवानों का हाथ मिलवाते कोच। (संवाद
बादली। हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए झज्जर जिले की कुश्ती टीम के चयन को लेकर गांव बुपनिया स्थित जयवीर अखाड़े में ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें ग्रीको रोमन, महिला और फ्री स्टाइल कुश्ती के विभिन्न भारवर्गों में पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

ओलंपियन पहलवान एवं एसीपी रमेश गुलिया और हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कोच जयवीर ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ मुकाबले करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोच लीलू लाडपुर सहित विभिन्न अखाड़ों के कोच, खलीफा और पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन कुश्ती के परिणाम
55 किलोग्राम में मोहित, 60 में अभिषेक, 63 में सुधीर मांडोठी, 67 में पवन शास्त्री, 72 में गौरव, 77 में विकास मांडोठी, 82 में आशु बहादुरगढ़, 87 में विकास सोनू अखाड़ा, 97 में अनुराग मांडोठी और 130 किलोग्राम में रवि सतीश अखाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कुश्ती के परिणाम
50 किलोग्राम में रवीना, 53 में सोनिया, 55 में अन्नु, 57 में आशु, 59 में निक्की, 62 में सुहानी, 65 में सोनिया, 68 में मुस्कान, 72 में चंचल और 76 किलोग्राम में शिक्षा प्रथम रहीं।

फ्री स्टाइल कुश्ती के परिणाम
57 किलोग्राम में कार्तिक आसौदा, 61 में भुमित लोवा माजरा, 65 में तुषार कसार, 70 में कृष्ण बिरोहड़, 74 में रोहित सोनू मांडोठी अखाड़ा, 79 में मनविंद्र सुरहा, 86 में सुचेत खुड्डन, 92 में लक्ष्य मांडोठी, 97 में दीपक लीलू अखाड़ा लाडपुर और 125 किलोग्राम में अमन सोनू अखाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed