फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Work on city parks entangled in paperwork

कागजी कार्रवाई में उलझा शहर के पार्कों का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Work on city parks entangled in paperwork
26jjrp10- बहादुरगढ़ रोड ​स्थित शहीदी पार्क। संवाद
झज्जर। शहर के तीन पार्कों के विकास का काम पिछले दो माह से कागजी कार्रवाई में उलझा हुआ है। टेंडर की आनलाइन प्रक्रिया जनवरी में पूरी होने के बाद भी अब तक पार्कों के काम करवाने के लिए तकनीकी और फाइनेंशियल बिड तक नहीं खुल पाई है। इसका कारण अधिकारी 50 लाख से ज्यादा के कार्य को मंजूरी देने वाली तकनीकी कमेटी के गठन न होना बता रहे हैं। तकनीकी मंजूरी देने के लिए अब दूसरी बार कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से शहर के बहादुरगढ़ रोड स्थित शहीदी पार्क, सांपला रोड स्थित मंगलीराम पार्क व डाकखाने के पास स्थित अग्रसेन पार्क का जीर्णोद्धार किया जाना है। नगर परिषद की तरफ से शहर के इन तीनों पार्कों पर 5 करोड़ 67 लाख 41 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद ने तीनों पार्कों के सुंदरीकरण और विकास के लिए जनवरी में आनलाइन टेंडर लगाए थे। इसके लिए 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद इसकी कागजी कार्रवाई (तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खोली जानी थी) पूरी की जानी थी।
विज्ञापन


50 लाख से अधिक के काम होने के कारण पोर्टल की तरफ से प्रक्रिया को तकनीकी कमेटी गठित कर उसके पास भेज दिया था। अधिकारियों की माने तो जिस एसई के पास यह प्रक्रिया गई, वह पदोन्नत होकर चले गए। इसके बाद दोबारा से कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहले गठित कमेटी को रद्द करवाया गया। अब नई कमेटी गठित की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो माह का समय बीत गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों पार्कों में लगाए जाएंगे झूमे

नगर परिषद की तरफ से तीनों पार्कों में झूले लगवाए जाएंगे। अग्रसेन और मंगलीराम पार्क में 6 फव्वारे, 54 वाट की 67 एलईडी लाइट, 126 सजावटी पोल, दो फाउंटेन, तीन से 12 तक के बच्चों के लिए 2 जंगल रंगल प्ले जोन, तीन जिराफ स्लाइड्स, चार वंडरप्ले सी-सॉ, चार सीढ़ियों, पुल की रेलिंग, स्लाइडों के लिए वंडर प्ले स्लाइड, तीन ग्राउंड लेवल क्लाइंबर, चार ग्राउंड लेवल डक स्प्रिंग राइडर, चार रोलिंग स्विंग, चार ट्विन स्विंग सामग्री, दो सैटेलाइट क्लाइंबर लगाए जाएंगे।


पार्कों की ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जानी है। तकनीकी कमेटी को लेकर कुछ दिक्कत आई थी, जो अब ठीक हो गई है। एक-दो दिन में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।



मनदीप जांगड़ा, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed