Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Work at the stadium has not yet begun

मुख्यालय से मंजूरी मिलने के ढाई माह बाद भी स्टेडियम में नहीं हुआ कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी डालने और चहारदीवारी, इमारत की मरम्मत के लिए राशि मंजूर होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्टेडियम में हर बार जलभराव के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खेल मुख्यालय की तरफ से इसी वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भरत, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जारी की गई। इसके बाद इस स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों का राहत मिली थी, लेकिन अब तक किसी भी कार्य को शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। इसमें इंडोर व आउटडोर खेल शामिल हैं। स्टेडियम में मुक्केबाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में स्टेडियम में पानी भरने के चलते हर खिलाड़ियों का परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सुबह व शाम के समय में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का भी परेशानियां होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कराएगा काम
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भरत, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के कार्य को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी लगाया जाएगा। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।

वर्जन
खेल मुख्यालय की तरफ से महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी डालने, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। इसमें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से कार्य कराया जाएगा।

सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर

वर्जन
शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में होने वाले कार्य का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर लगाया जाएगा। वहीं, बाद में वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
ओमबीर, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed