फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Women should avail the benefits of

सरकार की नीतियों का लाभ उठाएं महिलाएं : जिले सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women should avail the benefits of
27jjrp03- आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित करते नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत : प्रचा - फोटो : Samvad
सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल के तहत खंड झज्जर व खंड डीघल के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी आंगनबसड़ी वर्कर्स और हेल्परों का सम्मान करते हुए सरकार की महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

झज्जर शहर वार्ड 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी और माछरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और उपस्थित महिलाओं से सरकार की नीतियों का लाभ उठाने का आह्वान किया। चेयरमैन जिले सिंह सैनी व भाजपा नेत्री सोमवती जाखड़ ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी जागरूकता का केंद्र बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से संवाद कर पोषण, बच्चों की वृद्धि एवं विकास, स्वस्थ, खानपान,संतुलित आहार,वजन मापदंड और अच्छे व्यवहार सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, सरोज देवी, राजबाला, मीनाक्षी, इंदुबाला, मुनेश देवी, कमलेश, सुनीता, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed