फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Women dressed in sarees and suits for Karwa Chauth

कहीं साड़ी तो कहीं सूट, करवाचौथ की तैयारी में जुटीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women dressed in sarees and suits for Karwa Chauth
फोटो 100: रेलवे रोड पर स्थित साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। करवाचौथ पर खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं अपनी पसंद के परिधान चुनने में जुट गई हैं। शहर के बाजारों में कहीं साड़ियों की खरीदारी हो रही है तो कहीं महिलाएं डिजाइनर सूट पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

त्योहार को खास बनाने के लिए महिलाएं अपने पहनावे से लेकर चूड़ियों, ज्वेलरी और मेकअप तक हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रख रही हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक डिजाइनों की भरमार है, जिससे दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्थित विवाह साड़ी सेंटर के मालिक पुरुषोतम ने बताया कि महिलाएं करवाचौथ के दिन पारंपरिक लुक को प्राथमिकता दे रही हैं। कोई हैवी वर्क वाली साड़ी पसंद कर रही है जिनकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होकर दस हजार तक है। कढ़ाईदार और लखनवी वर्क के सूटों की डिमांड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल, मैरून, गुलाबी और पेस्टल रंगों के परिधानों के साथ मैचिंग दुपट्टे और डिजाइनर ब्लाउज भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। वहीं, अपने पहनावे को खास बनाने के लिए महिलाएं मैचिंग चूड़ियां, झुमके, नेकलेस और अन्य आभूषण भी खरीद रही हैं।
------------
मुझे चिकनकारी वर्क का काम बहुत अच्छा लगता है। इस बार मैंने अपने लिए चिकनवर्क की बहुत सुंदर साड़ी खरीदी है।
ऊषा जोवल, सेक्टर 6
-------------
मुझे गोटापत्ती का वर्क बहुत अच्छा लगता है मैंने इस बार करवाचौथ पर पहनने के लिए गोटापत्ती का लहंगा तैयार करवाया है।
मिष्ठी बासु, ओमेक्स सोसाइटी
------------------------

पहनावे से लेकर मेकअप तक की तैयारी
करवाचौथ पर सिर्फ कपड़ों की खरीदारी ही नहीं बल्कि सजने-संवरने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। महिलाएं अपने परिधान के हिसाब से ज्वेलरी और मेकअप का चुनाव कर रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, हेयर स्टाइल और मेकअप के लिए बुकिंग करवाई जा रही है।
फोटो 100: रेलवे रोड पर स्थित साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
फोटो 101: ऊषा जोवल, सेक्टर 6
फोटो 102: मिष्ठी बासु, ओमेक्स

फोटो 100: रेलवे रोड पर स्थित साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

फोटो 100: रेलवे रोड पर स्थित साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

फोटो 100: रेलवे रोड पर स्थित साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

फोटो 100: रेलवे रोड पर स्थित साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed