{"_id":"66647274bad3eae55e0f0310","slug":"women-and-children-of-bohra-community-organized-a-science-exhibition-and-explained-the-science-connection-between-quran-and-bohra-community-kargone-news-c-1-1-noi1224-1777024-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: बोहरा समाज के महिला और बच्चों ने लगाया साइंस एग्जीबिशन, बताया कुरान और बोहरा समाज का साइंस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: बोहरा समाज के महिला और बच्चों ने लगाया साइंस एग्जीबिशन, बताया कुरान और बोहरा समाज का साइंस कनेक्शन
Sat, 08 Jun 2024 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:33 PM IST
सार
बोहरा समाज के आमिल साहब ने बताया कि आज बोहरा समाज के महिला और बच्चों के द्वारा साइंस एग्जीबिशन लगाया गया था। इसमें प्रकृति को लेकर कुरान क्या कहता है और साइंस क्या कहता है, इसको बताया गया।
विज्ञापन
साइंस एग्जीबिशन का निरीक्षण करते अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में खरगोन नगर के बोहरा समाज की महिला और बच्चों के द्वारा नगर में साइंस एग्जीबिशन लगाया गया। शहर के बोहरा बाखल क्षेत्र स्थित मस्जिद परिसर में शनिवार को इस साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया था। इसमें समाज के लोगों ने दीन दुनिया सहित शासन प्रशासन की जलवायु, सामाजिक हित की योजनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। वहीं, इस दौरान साइंस प्रदर्शनी का पूर्व विधायक रवि जोशी, बोहरा समाज के आमिल साहब, मोहम्मदी भाई, डॉ. आसिफ खान आदि ने निरीक्षण कर मॉडलों की सराहना की।
विज्ञापन
इधर, इस साइंस एग्जीबिशन में पहुंचे अतिथियों का कहना था कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह प्रदर्शनी बोहरा समाज की चार महिलाओं के द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें शिक्षा के साथ ही सोलर ऊर्जा, न्याय, सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर आधारित मॉडलों के साथ ही सैयदना साहब के पैगाम को प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था, जिससे समाज में एकता के साथ ही जागरुकता भी बढ़े।
विज्ञापन
वहीं समाज की तसनीम अली ने बताया कि यहां पर हमने बोहरा समाज को साइंस से कनेक्ट करके बताया है और अभी गवर्नमेंट ने भी कई सारी स्कीम चालू करी है, की एनवायरमेंट को किस तरह से बचाना है। यही हमारे सैयदना साहब की भी हिदायत है और अभी जैसे जमीन का वाटर लेवल कम हो रहा है, जिसका सॉल्यूशन रेन वाटर हार्वेस्टिंग है, जो की बोहरा समाज के सभी घरों में की जाती है। इसी तरह क्लीन एनर्जी के लिए बोहरा समाज के लगभग सभी घरों और सभी मजारों पर सोलर पैनल लगे हुए हैं। इसी तरह हम अपनी कम्यूनिटी के लोगों की मदद करते हैं, जिससे उनको किसी और से बाहर मदद मांगने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
वहीं, इस एग्जीबिशन के बारे में बताते हुए बोहरा समाज के आमिल साहब ने बताया कि आज बोहरा समाज के महिला और बच्चों के द्वारा साइंस एग्जीबिशन लगाया गया था, जिसमें प्रकृति को लेकर कुरान क्या कहता है और साइंस क्या कहता है इसको बताया गया। हमारे सैयदना साहब ने भी बच्चों के एजुकेशन पर अधिक जोर दिया है, तो हमने यहां उसे ही बताने की कोशिश की है।
