फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Woman stabbed to death

देहात कोतवाली क्षेत्र में युवती की गला  दबाकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed to death
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में 19वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। चर्चा है कि युवती की हत्या को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि नई मंडी क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घर के अंदर युवती का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की अचानक ही मौत हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि अवैध संबंधों के चलते युवती की हत्या को अंजाम दिया गया है। कोतवाली देहात प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा अपने स्तर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed