फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News Woman beaten up for opposing illegal liquor sale

Khargone News: अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर महिला के साथ हुई मारपीट, एसपी से की शिकायत

Sat, 08 Jun 2024 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

राधा ने अवैध शराब बिक्री मामले में खरगोन जिले के एसपी से मिलकर हस्तक्षेप कर कार्रवाई के साथ ही शराब बिक्री बंद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Khargone News Woman beaten up for opposing illegal liquor sale
शराब विक्रेताओं की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की झिरन्या जनपद के ग्राम सांई खेड़ा में एक महिला को अवैध शराब बिक्री की शिकायत करना भारी पड़ गया। शराब बेचने वाले सहित शराबियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। महिला ने जब इसकी शिकायत नजदीकी थाने में की तो एक बार फिर से शराब विक्रेता ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद महिला ने एसपी को शिकायत कर आरोप लगाया है कि घर के सामने हो रही शराब बिक्री का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई है।

विज्ञापन


खरगोन एसपी कार्यालय पहुंची शिकायतकर्ता राधा मोहे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने सांई खेड़ा में पिछले आठ साल से शराब बेची जा रही है। वहां शराब पीने वाले आए दिन घर के सामने आकर हल्ला करते हैं। गाली-गलौज कर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनका घर से निकलना दुभर हो गया है। जब उन्होंने शराब बिक्री का विरोध किया तो शराब बेचने वाले राजू, धनराज और लाल ने उनके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


वहीं, शराबी योगेश उनके साथ छेड़छाड भी करने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने चैनपुर थाने पर भी दर्ज कराई, जिस पर दोबारा उनके साथ गांव में मारपीट की गई। अब राधा ने इस मामले में जिले के एसपी से मिलकर हस्तक्षेप कर कार्रवाई के साथ ही शराब बिक्री बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खरगोन एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची साईं खेड़ा की राधाबाई ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उनके साथ शराब पीकर मारपीट की गई, और छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए गए। क्योंकि उन्होंने अवैध शराब बेचने वालों की दुकान की शिकायत की थी।इसलिए उन्हें मारा गया और पहले मैंने उन्हें समझाया था तो उन्होंने मेरे साथ ही मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed