{"_id":"5894cb424f1c1b2f3de84c68","slug":"who-is-candidtate-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगड़ी में सपा का प्रत्याशी कौन! ऊहापोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगड़ी में सपा का प्रत्याशी कौन! ऊहापोह
azamgarh
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट/सगड़ी(ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने गुरुवार की देर रात सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक अभय नरायन पटेल का टिकट काटकर बघरवा निवासी जयराम सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
मौजूदा समय में सगड़ी क्षेत्र में निवर्तमान विधायक अभय नरायन पटेल और जमीन मुहम्मदपुर निवासी एक अन्य जयराम सिंह पटेल भी सपा के झंडे और बैनर लेकर प्रचार कर रहे हैं। तीनों खुद को पार्टी का प्रत्याशी बता रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के मतदाताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने हरैया ब्लाक के बघरवा गांव निवासी और पेशे से शिक्षक जयराम पटेल पुत्र लखराज सिंह पटेल को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।
हम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं, जनता के बीच जा रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। अभी किसी को टिकट नहीं मिला है। हम पार्टी के वफादार हैं, हमको ही समाजवादी पार्टी से लड़ना है। वैसे जो भी निर्णय होगा वह सभी को मान्य होगा। - जयराम सिंह पटेल, पूर्व प्रधान, निवासी बघरवा।
विज्ञापन
हमें सगड़ी विधान सभा से समाजवादी पार्टी का सिंबल मिल गया है। हम प्रचार कर रहे हैं, हमको ही सपा से लडना है। हम लखनऊ से सिंबल लेकर आएं हैं। - जयराम सिंह पटेल, शिक्षक, मुहम्मदपुर।
सीएम ने हमको सगड़ी विधान सभा से चुनाव लडने के लिए सिंबल दिया है। हम चुनाव लडने के लिए प्रचार कर रहे हैं। हमारा टिकट नहीं कटा है। - अभय नरायन पटेल, निवर्तमान विधायक