{"_id":"6afb67a68ae9ba9d800f8ea2","slug":"wheat-sowing-begins-farmers-troubled-by-dap-shortage-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-129152-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बुवाई शुरू, डीएपी की कमी से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बुवाई शुरू, डीएपी की कमी से किसान परेशान
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र में गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू होते ही डीएपी खाद का संकट गहरा गया है। किसान समय पर बुवाई पूरी करने के लिए खाद की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकारी कृषि समितियों से लेकर निजी दुकानों तक डीएपी उपलब्ध नहीं हो रही। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिली तो गेहूं की बुवाई प्रभावित होगी जिसका असर फसल की पैदावार पर पड़ सकता है।
गांव लाडपुर के किसान संदीप, मंजीत और दीपक ने बताया कि सरकारी कृषि समिति में भी डीएपी नहीं मिल रही है। खाद लेने पहुंच रहे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
समिति प्रबंधक वजीर राठी ने बताया कि अब तक डीएपी के केवल 1500 बैग पहुंचे हैं जो क्षेत्र की मांग के मुकाबले काफी कम हैं। अतिरिक्त स्टॉक पहुंचने पर नियमानुसार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार निजी दुकानों पर भी खाद उपलब्ध नहीं है। कुछ जगहों पर डीएपी के साथ अन्य दवाइयां खरीदने के लिए कहा जा रहा है। बादली निवासी प्रदीप ने बताया कि उसे 10 एकड़ में गेहूं की बुवाई करनी है। यदि अगले कुछ दिनों में खाद नहीं मिली तो बुवाई में देरी होगी और फसल प्रभावित हो सकती है।