फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Water supply in punjab, Local body Department, half hour cut, Punjab Government

पंजाब में अब आधा घंटा पानी कम सप्लाई होगा

Thu, 12 May 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
Water supply in punjab, Local body Department, half hour cut, Punjab Government
पानी - फोटो : फाइल फोटो
गर्मियों के सीजन में पानी की मांग बढ़ने लगी है, वहीं स्थानीय निकाय विभाग ने पंजाब में अब आधा घंटा पानी कम सप्लाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय विभाग ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और काउंसिलों को निर्देश जारी किए हैं कि पानी की किल्लत को देखते हुए निर्धारित समय से आधा घंटा पानी कम सप्लाई किया जाए।

स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि निकाय विभाग पानी बचाने की मुहिम पहले से शुरू कर चुका है। इस क्रम में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ बाकायदा जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि किसी भी वर्ग को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में पहले पानी बर्बादी के खिलाफ सख्ती की गई और अब आधा घंटा पानी कम सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का उपयोग करें, लेकिन साथ ही पानी बचाने में सरकार की मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार नहीं चाहती की कोई विकट स्थिति आने पर एकाएक सख्ती की जाए, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि इस माह के आरंभ में सरकार ने पानी की बर्बादी रोकने के क्रम में आदेश जारी किए थे और वाहन धोने में ही बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ जुर्माना शुरू किया है। मंत्री ने कहा कि इसका सकारात्मक रिस्पांस मिला है। लोग खुद पानी बचाने के लिए आगे आए हैं।


सोशल साइट पर दर्ज होंगी शिकायतें
आपके इलाके में यदि कोई पानी की बर्बादी करता है तो इसकी सीधी शिकायत अब सोशल साइट से कर सकेंगे। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि तमाम नगर निगमों और नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वाट्सऐप और सोशल साइट पर पानी से जुड़ी शिकायतें लेकर उस पर कार्रवाई करें। इसके लिए विभाग की ओर से लोगों को नंबर जारी किए जाएंगे। यदि किसी स्थान पर पानी की बर्बादी की जा रही है तो लोग मोबाइल पर फोटो खींचकर विवरण के साथ जारी नंबर पर शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed