फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Voting slips will be sent home

पर्चियां घर भेजकर होगा मतदान का आह्वान

Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Voting slips will be sent home
प्रतीकात्मक - फोटो : ANI
आसन्न विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सहूलियत देने के लिए आयोग के निर्देश पर घरों में मतदाता पर्चियां (वोट जरूर डालें) भेजी जाएंगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर हर हाल में वोट डालने का आह्वान किया जाएगा। बूथ स्तरीय आफीसरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। इतना ही नहीं, देखरेख के लिए तहसीलदार को लगाया गया है। अगले
विज्ञापन


सप्ताह से घरों में पर्चियों के वितरण का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरतने के निर्देश भी दिए हैं। इस बार 70 फीसदी से अधिक मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग सख्त है। मतदाताओं को मतदान को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कालेजों में जहां गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं तो वहीं, शहरी
विज्ञापन


व ग्रामीण इलाकों में रैलियां निकालकर भी महिला, पुरुष मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा ह। दूसरी तरफ पहली बार मतदाता बने युवक, युवतियों से भी मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


का आह्वान किया जा रहा है। आयोग के निर्देश इस बार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदाता पर्चियां(वोट जरूर डालें) भेजी जाएंगी। इसका वितरण कराने के लिए बूथ स्तरीय आफीसरों को लगाया गया हैं।

तहसीलदार करेंगे मानीटरिंग
अगले सप्ताह से मतदाता पर्चियां बांटने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को लगाया गया है। इसकी मानीटरिंग का जिम्मा तहसीलदार को सौंपा गया है। तहसीलदार अपनी देखरेख में पर्चियों का वितरण करेंगे। आयोग का सख्त निर्देश है कि चुनावी कार्य में किसी तरह की हीलाहवाली नहीं बरतनी जानी चाहिए।

फर्जी वोटों की खुलेगी पोल
जिला प्रशासन की ओर से मतदाता पर्चियां जो घरों मभेजी जा रहीं हैं, वे उन्हीं को मिलेंगी, जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज होगा और वह वोटर होगा। इस दौरान फर्जी वोटों की पोल खुलेगी, इसके साथ ही अन्य त्रुटियों को भी पूरा किया जा सकेगा।


बोले जिम्मेदार
एसडीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि  23 फरवरी जनपद में चौथे चरण में होने वाले मतदान को देखते हुए अगले सप्ताह से पर्ची का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें निर्देशित भी किया गया हैं कि वे इस कार्य को गंभीरता पूर्वक करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed