{"_id":"69d56ec04785fd7b610e95c0","slug":"voters-should-make-regional-parties-win-dushyant-chautala-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-133659-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता क्षेत्रीय पार्टियों को जिताएं : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता क्षेत्रीय पार्टियों को जिताएं : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
07jjrp08- जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।स्रोत :
- फोटो : akhnoor news
झज्जर। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने मतदाताओं से चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियों को जिताने की अपील की है।
दुष्यंत चौटाला मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैकवर्ड सेल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इसके बाद वह अनाज मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर किसानों व आढ़तियों से मुलाकात की। कांग्रेस के प्रदेश व केंद्र के नेतृत्व पर अपना निशाना साधा। कहा कि इन दिनों न सिर्फ हरियाणा बल्कि केंद्र में भी कांग्रेस नेतृत्व एक तरह से कमजोर हाथों में है।
जिस नेता ने प्रदेश में पूरी कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया हो उस पर पार्टी का नेतृत्व कोई फैसला हीं न ले पा रहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्व. देवीलाल ही कहा करते थे कि रीजनल पार्टियां एक तरह से ओरिजनल पार्टियां होती हैं।मतदाताओं का दुख-दर्द समझ सकती हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राजेंद्र लितानी, राकेश जाखड़, कर्नल राठी, संजय दलाल, उपेंद्र कादियान, शीला गोदारा, डॉ. विकास पराशर, मिंटू ठेकेदार, नसीब भारतीय मौजूद रहे।