फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rant of promises to woo voters

मतदाताओं को लुभाने के लिए वादों का झुनझुना

Mon, 20 Nov 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 20 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rant of promises to woo voters
election - फोटो : प्रत‌िकात्मक

बकेवर।  नगर पंचायत बकेवर में 26 नवंबर को चेयरमैन व सदस्य पद के लिए मतदान होना है। चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को वादों का झुनझुना देना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों द्वारा घर-घर घोषणापत्र बांटकर मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए चाल चली जा रही है। कोई पेयजल के लिए आरओ तो कोई बिजली न होने से जनरेटर से पेयजल आपूर्ति की बात कह रहा है। कोई 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की भी बात कह रहा है।

विज्ञापन


  इस समय नगर पंचायत बकेवर में चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने जनता को अपने घोषणा पत्र में झूठे वादों का पिटारा खोल दिया है। प्रत्याशी कस्बे को पेयजल आपूर्ति आरओ से देने का वादा कर रहे हैं। कोई कस्बे को फ्री में वाई-फाई देने का वादा कर रहा है। वहीं, कुछ प्रत्याशी पेंशन बनवाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस समय सबसे अहम बात तो ये है कि इस समय प्रत्याशी गली-कूचों में घूम घूम कर मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के प्रलोभन घोषणापत्र में दिए गए हैं। हकीकत तो ये है कि पेयजल आपूर्ति के समय बिजली न होने पर जनरेटर के लिए पहले ही प्रस्ताव पास होकर आपूर्ति भी चालू हो चुकी है। नगर पंचायत बकेवर के पास पेयजल की आपूर्ति के लिए जनरेटर 65 केवीए का पहले ही लग चुका है। ये वादे लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed