फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   vishnudeo Sai government is failing on every front said Congress General Secretary Sachin Pilot

'छत्तीसगढ़ में 17 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनायें बंद': 37 हजार करोड़ से अधिक कर्जा; पायलट ने साय सरकार को घेरा

Tue, 24 Jun 2025 07:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 07:32 PM IST
सार

Sachin Pilot on sai GOVT:  राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा लिया है।

विज्ञापन
vishnudeo Sai government is failing on every front said Congress General Secretary Sachin Pilot
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit on 7 july: राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे। वे सात जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम 'किसान, जवान, संविधान' में शिरकत करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेंगे। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आज मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा का आयोजन करने जा रही है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की सक्रियता और  विभिन्न मुद्दों पर किये जा रहे आंदोलनों की सराहना की। कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पीड़ा को लेकर लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की भी तारीफ करते हुये कहा कि वे लगातार सदन के बाहर, भीतर जनता की आवाज उठा रहे हैं। सरकार को आईना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही'
छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37,000 करोड़ से अधिक का कर्जा डेढ़ साल में सरकार ने ले लिया। कानून व्यवस्था की हालात बदतर हो गये। राज्य में एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनायें बढ़ गयी। पुलिस अभिरक्षा में मौतें हो रही। किसानों से किया वादा सरकार पूरा नहीं कर रही।

भाजपा सरकार के डेढ़ साल में राज्य की बेरोजगारी दर बढ़ गयी। कांग्रेस सरकार के समय राज्य की बेरोजगारी दर ) प्रतिशत थी। भाजपा ने वादा किया था पांच साल में 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। इस वादे के अनुसार 1 साल में 21 हजार युवाओं को नौकरी मिलना था,लेकिन भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में सरकारी नौकरियों की भर्ती ही नहीं निकाला। 33 हजार शिक्षकों के पद खाली है, भाजपा सरकार ने नियुक्तियां नहीं निकाल रही है, बस्तर कनिष्ठ चयन बोर्ड को लगभग बंद कर दिया।

'कानून व्यवस्था बदहाल '
पायलट ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के डेढ़ साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 6 बार गोली बारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गयी। नक्सली घटनाएं बढ़ गयी, सरकार ने डेढ़ साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है।

खाद बीज का संकट
उन्होंने कहा कि मानसून की दस्तक शुरु हो गयी है। खरीफ की बुवाई, खाद और बीज की कमी के कारण प्रभावित हो रहा, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की समस्या का कोई ख्याल नहीं। मानसून बस्तर आ चुका है, पूरे प्रदेश में खरीफ फसल के बुवाई की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, खुर्रा वाले किसान प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश में खाद और बीज की समुचित व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई है। प्रदेश के ज्यादातर सोसाइटी में किसानों को डीएपी की कमी से जूझना पड़ रहा है, ज्यादातर स्थानों पर बोनी और थरहा के लिए बीज भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान हैं। पहले कहा गया डीएपी के बदले एन.पी.के दिया जायेगा, अब एन.पी.के की कमी हो गयी है। प्रदेश में 3 लाख मी. टन डीएपी की आवश्यकता है, सरकार अभी तक सोसायटियों में 80 हजार मी. टन डीएपी पहुंचा पाई है।

'भाजपा सरकार गली, मुहल्लें में शराब बिकवा रही'
पायलट ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अवैध शराब का केंद्र बन चुका है। पान ठेलो, किराना दुकानों में शराब बिक रही है। साय सरकार गली, मुहल्लों में शराब बिकवा रही, अवैध होलोग्राम लगा कर प्रदेश भर के शराब दुकानों में शराब बेची जा रही, राजधानी में तो एक किराना दुकान में शराब बेची जा रही है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। विपक्ष में रहकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले शराब की काली कमाई में लगे है। शराबबंदी को लेकर पांच साल तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताये शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे-बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिए बढ़-चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है। साय सरकार के द्वारा लगातार शराबखोरी को संरक्षण देने वाले निर्णयों से प्रमाणित है कि भाजपा का शराबबंदी के लिए प्रदर्शन केवल राजनैतिक पाखंड था। साय सरकार का शराब प्रेम मनपसंद ऐप और 67 नई शराब दुकान खोलने के निर्णय से स्पष्ट है। भाजपा नेताओं का फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है और इसके लिए प्रदेश की नशे में डुबोने का षड्यंत्र रचा है।


इससे पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने नक्सली आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त आकाश राव गिरपूंजे के परिजनों से भेंट की। इस दौरान कहा कि "मैं स्व.आकाश जी के घर गया था और उन्होंने जो शहादत दी है, नक्सली इलाके में उनके ऊपर जो आक्रमण हुआ, वो बड़ा ही दुखदायी था। उनके परिजनों से मिलकर मैंने संवेदना प्रकट की। हर संभव सहायता हम करेंगे और सरकार भी उनकी मदद कर रही है। उन्होंने वीरता का परिचय दिया है उनका ये बलिदान हम हमेशा याद रखेंगे...।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed