फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Villagers welcomed IES Nisha on reaching her native village

आईईएस निशा का पैतृक गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 29 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers welcomed IES Nisha on reaching her native village
29jjrp02- बेरी। आईईएस निशा का पैतृक गांव में पहुंचने पर स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
बेरी। गत 15 दिन पहले संघ लोक सेवा आयोग का फाइनल रिजल्ट आने पर गांव सिवाना निवासी सोमबीर सिंह की बेटी निशा ने आईईएस की परीक्षा में 16 वां रैंक हासिल करके अपने जिले व गांव का नाम रोशन किया है। रविवार को पैतृक गांव सिवाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने निशा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बेरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय कबलाना ने निशा को बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। नौकरी लगने के बाद निशा पहली बार अपने गांव में पहुंची तो क्षेत्र के लोगों ने निशा का स्वागत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर गांव सिवाना के सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि डीटीसी चालक सोमबीर कि बेटी निशा ने आईईएस परीक्षा में 16वां रैंक हासिल कर गांव सिवाना जिला झज्जर तथा हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव सिवाना में स्थित बाबा श्याम सेवा समिति के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि निशा का परिवार पिछले कई सालों से दिल्ली में रहता है। इस मौके पर संजय कबलाना, सरपंच सुरेश, कृष्ण उर्फ फोर्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed