फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Video of school children cleaning toilets goes viral in ballia principal suspended

Ballia News: स्कूली बच्चों का शौचालय साफ करते वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज

Thu, 08 Sep 2022 07:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
Video of school children cleaning toilets goes viral in ballia principal suspended
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

यूपी के बलिया जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी स्कूलों की हालत पर हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में कुछ बच्चे शौचालय साफ करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बीईओ की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच रेवती के खंड शिक्षा अधिकारी रत्नशंकर पांडेय को सौंपी है।

विज्ञापन


बीएसए ने 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने सोहांव के खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा को मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। विकास खंड सोहांव के पिपराकलां स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन


इसमें प्रधानाध्यापक मृत्युंजय सिंह बच्चों से शौचालय साफ कराते हुए नजर आ रहे थे। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व बच्चों से नाली साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायन सिंह ने प्रधानाध्यापक मृत्युंजय सिंह को निलंबित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed