फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Video of a fight over land possession went viral, the injured reached the SP office

Khargone News: जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट, घायलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की

Wed, 03 Jul 2024 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

जिले के ग्राम पलासकोट में बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया था। अब पीड़ित पक्ष ने एएसपी से मुलाकात कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया है।

विज्ञापन
Video of a fight over land possession went viral, the injured reached the SP office
घायलों ने एसपी ऑफिस पहुंच की कार्रवाई की मांग

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचल में बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट में घायल हुए पीड़ित पक्ष के लोग बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। घायलों ने एएसपी अंतर सिंह कनेश से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दरसअल, जिले के ग्राम पलासकोट में बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया था। इस विवाद में घायल हुए एक पक्ष के कब्जेधारी कालिया रावत ने अपने परिवार के साथ दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसमें उनकी पत्नी और दो भाई समेत परिवार के चार लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी बीच इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद घायल कालिया रावत और उनके परिजन आरेपी पक्ष की शिकायत लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने खरगोन एएसपी अंतर सिंह कनेश से मुलाकात की और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कालिया की 27 एकड़ वनांचल पलासकुट में कृषि भूमि है। इस भूमि पर 8 एकड़ का रकबा उनके पिता ओनारसिंग ने गांव के गेमसिंग को मुनाफे पर दे दिया था, जो करीब 15 साल से साझे पर खेती कर रहा था। अब कालिया रावत अपनी जमीन वापस चाहता है, जिसे लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। आरोपी पक्ष ने कालिया रावत की खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल को नष्ट करने की कोशिश की थी, जिसको लेकर कालिया रावत और उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायलों ने एसपी ऑफिस पहुंच की कार्रवाई की मांग

घायलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

 

घायलों ने एसपी ऑफिस पहुंच की कार्रवाई की मांग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed