{"_id":"6a9ffb41d68255fba005295e","slug":"uttarakhand-two-people-including-bjp-leader-son-arrested-in-gandhi-park-rudrapur-attack-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: युवक पर तलवार-डंडों से हमला, भाजपा नेता के पुत्र समेत दो गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: युवक पर तलवार-डंडों से हमला, भाजपा नेता के पुत्र समेत दो गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस बरामद
Tue, 08 Sep 2026 05:40 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:40 PM IST
सार
रुद्रपुर के गांधी पार्क के पास एक युवक पर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गांधी पार्क हमले में भाजपा नेता के बेटे समेत दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर गांधी पार्क के पास युवक को घेरकर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने दूसरे आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
भदईपुरा निवासी आकाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि छह सितंबर की सुबह गांधी पार्क के पास स्कार्पियो सवार गगन रतनपुरिया, पवन शर्मा, कौशल शर्मा, सुमित चौधरी समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तलवार और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को सूचना पर पुलिस ने काशीपुर रोड स्थित बागवाला फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर सुमित चौधरी और पवन शर्मा को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार सुमित से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन