{"_id":"666ad5b678285d658e045eb8","slug":"uttarakhand-news-today-kumaon-news-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Evening News: उत्तराखंड शर्मसार...इन दो जगह दुष्कर्म, पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी की हत्या की; पढ़ें बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Evening News: उत्तराखंड शर्मसार...इन दो जगह दुष्कर्म, पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी की हत्या की; पढ़ें बड़ी खबरें
Thu, 13 Jun 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:51 PM IST
सार
Kumaon News: 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। अल्मोड़ा में रामगंगा नदी में डूबने से एक दंपती की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। जो 14 जून को दोपहर दो बजे के बाद लागू कर जाएगा। जिसमें भवाली पेट्रोल पंप से कैंची पनीराम ढाबा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। हल्द्वानी की ओर से पहाड़ व पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब से वाया रामगढ़ व भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने भवाली, भीमताल में पार्किंग समेत शटल सेवा को भी प्लान में शामिल किया है।
विज्ञापन
2- अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में एक अधेड़ के किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
Almora Crime: पिता बोला- नाबालिग बेटी घर से गई थी...लौटकर नहीं आई, लड़की के साथ दुष्कर्म; पुलिस ने किया बरामद
Almora Crime: पिता बोला- नाबालिग बेटी घर से गई थी...लौटकर नहीं आई, लड़की के साथ दुष्कर्म; पुलिस ने किया बरामद
3- पिथौरागढ़ में झूलाघाट के भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर दिया है।
Pithoragarh: पति ने की पत्नी की हत्या...पीट-पीटकर मार डाला, बीच बचाव को आई बहू पर भी किया हमला; जानें मामला
Pithoragarh: पति ने की पत्नी की हत्या...पीट-पीटकर मार डाला, बीच बचाव को आई बहू पर भी किया हमला; जानें मामला
4- हल्द्वानी में दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से उसके जानने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और फिर सहेली के घर छोड़ दिया। आठ दिन बाद नाबालिग ने अपनी दीदी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
Haldwani: दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जानिए आठ दिन बाद क्या हुआ?
Haldwani: दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जानिए आठ दिन बाद क्या हुआ?
5- अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकास खंड के मासी में रामगंगा नदी में डूबने से एक दंपती की मौत हो गई है। दोनों नदी में नहाने के उतरे थे। लेकिन नदी के भंवर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद चौखुटिया और मासी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Almora: पत्नी के साथ नोएडा से ससुराल आया था युवक, रामगंगा में डूबने से दंपती की मौत...मार्च में हुए थी शादी
Almora: पत्नी के साथ नोएडा से ससुराल आया था युवक, रामगंगा में डूबने से दंपती की मौत...मार्च में हुए थी शादी