फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government making vision document.

यूएन के मिशन पर उत्तराखंड सरकार का विजन, 17 प्वाइंट पर होगा काम

Sat, 17 Sep 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Sep 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government making vision document.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विभिन्न क्षेत्रों में विकास के 17 बिंदुओं को लेकर राज्य योजना आयोग अगले 15 साल के लिए विजन डॉक्यूमेंट बनाने में जुटा हुआ है। सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभागों की कार्ययोजना के साथ तलब किया गया है। इसके बाद 19 सितंबर को आने वाली नीति आयोग की टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक में इस पर चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव समेत सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसी रोडमैप पर चलने पर ही विभागों को धन आवंटन होगा।
विज्ञापन

  
दरअसल संयुक्त राष्ट्र संघ की 2015 में हुई बैठक में तय हुआ था कि सभी सदस्य देशों को विकास से जुड़े 17 बिंदुओं पर योजना बनानी होगी। यह योजनाएं तीन श्रेणियों में होगी। पहली वह जिनका क्रियान्वयन तीन साल में, दूसरी जिनका क्रियान्वयन सात साल में, तीसरी जिनका लक्ष्य 15 साल में पूरा होना है।
विज्ञापन


यदि इन पर काम नहीं किया गया तो संयुक्त राष्ट्र संघ विकासशील देशों को दिए जाने वाले फंड में कटौती कर सकता है। कई देशों ने तो वर्ष 2030 तक का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करके दे दिया पर भारत अभी तक ऐसा नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत उत्तराखंड का राज्य योजना आयोग भी अपना विजन डॉक्यमेंट तैयार कर नीति आयोग को सौंपेगा। इसके लिए आयोग ने 14 से 17 सितंबर तक सभी विभागों के अधिकारियों को 30 साल के विभागीय रोड मैप के साथ तलब किया।

17 बिंदुओं पर बनेगा रोडमैप

uttarakhand government making vision document.
हरीश रावत - फोटो : Self
सभी विभागों को यह बताना होगा कि वह किस बिंदु पर कैसे और किस समय काम करेंगे। तय किए गए ‘इंडिकेटर्स’ पूरे होने पर ही धन की अगली किस्त जारी होगी। 19 सितंबर को नीति आयोग की टीम के आने से पहले यह विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया जाएगा।      

ये बिंदु होंगे शामिल
1- पूरी तरह गरीबी उन्मूलन, 2- सभी को खाद्यान्न, 3- सभी को स्वास्थ्य सुविधा 4- सभी को शिक्षा 5- लिंग-वर्ण संबंधी असमानता 6- पर्यावरण संरक्षण 7- ढांचागत सुविधाएं 8- सामाजिक न्याय 9- सभी को शुद्ध पेयजल 10-उद्योगों का विकास 11- सतत आर्थिक विकास 12- ऊर्जा के अनेक क्षेत्र 13- छोटे-बड़े शहरों में समान सुविधाएं 14- नियोजित शहरी विकास 15- सतत उत्पादन व उपभोक्ता 16-जलवायु परिवर्तन 17- समुद्री संसाधन (उत्तराखंड में हिमालय, नदियों का संरक्षण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed