{"_id":"5e82f3f58ebc3e774051ef57","slug":"uttarakhand-coronavirus-lockdown-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: अलीगढ़ से पैदल लोहाघाट आ रहे 11 युवकों को प्रशासन ने किया क्वारंटीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown: अलीगढ़ से पैदल लोहाघाट आ रहे 11 युवकों को प्रशासन ने किया क्वारंटीन
Tue, 31 Mar 2020 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ से पैदल लोहाघाट आ रहे 11 युवकों को प्रशासन ने मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। आज अलीगढ़ के एक होटल में काम करने वाले चोमेल क्षेत्र के 11 युवा पैदल ही अपने घरों की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक पैदल मानेश्वर से लोहाघाट की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एसओ मनीष खत्री ने मानेश्वर जाकर उन युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा। जहां पर एसडीएम आरसी गौतम भी पहुंच गए।
विज्ञापन
सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण किया
एसडीएम ने बताया कि सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण किया गया है। अब इनको 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को ड्यूटी दे दी गई है। इधर, अलीगढ़ से आये युवक हरीश सिंह, बलवंत सिंह, आनंद सिंह, भरत सिंह, दीपक सिंह ने बताया कि वह 29 फरवरी से कभी वाहन से आये और कभी पैदल। टनकपुर से पूरा पैदल ही चले।