{"_id":"6ac2b3eb496f1c1c120d2aa3","slug":"upset-by-the-crowd-on-the-stage-the-congress-in-charge-sat-in-the-pandal-alongside-the-state-president-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127823-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर भीड़ देख नाराज हुए कांग्रेस प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैठ गए पंडाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर भीड़ देख नाराज हुए कांग्रेस प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैठ गए पंडाल में
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ में आयोजित सम्मेलन में मंच पर भीड़ अधिक होने के बाद नाराज होकर पंडाल में बैठे
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में रविवार को कांग्रेस के सम्मेलन में उस समय माहौल असहज हो गया, जब मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त नाराज हो गए। अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ मंच से नीचे उतरकर पंडाल में जाकर बैठ गए। इसके बाद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को कार्यकर्ताओं से मंच खाली करने की अपील करनी पड़ी।
दीपेंद्र ने कार्यकर्ताओं से कहा - स्वागत बाद में कर लेना, मैं यहीं रहूंगा। उनकी अपील के बाद कार्यकर्ता मंच से नीचे उतरे और बाद में पार्टी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मंच पर पहुंचे। फिर उनका स्वागत किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे और नेताओं के स्वागत के लिए मंच पर लगातार कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ रही थी।
मंच से नीचे बैठने के बाद कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश भी दिया। उन्होंने महाराष्ट्र में एक जनसभा के दौरान मंच टूटने की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मंच पर इसी तरह भीड़ बढ़ गई थी और मंच टूटने से कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। कई बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के हाथों की हड्डियां तक टूट गई थीं और वे आज भी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक करके मंच पर आएं। स्वागत करें और दूसरी तरफ से नीचे उतर जाएं। इससे कार्यक्रम में अनुशासन बना रहेगा और मंच पर अधिक भीड़ होने के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका भी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को नुकसान पहुंचता है तो यह नुकसान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी पार्टी का होता है।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सम्मेलन में शामिल कुछ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आई। उन्होंने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से अपनी बात रखते हुए कहा कि वे कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी मंच पर आने और नेताओं के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का मौका मिलना चाहिए था। कुछ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने हरियाणवी अंदाज में कहा कि कई साल हो गए, म्हारा भी नंबर आंण दयो।