फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Unseemly language against Nafe Singh Rathi will not be tolerated: Rathi

नफे सिंह राठी के खिलाफ अशोभनीय भाषा बर्दाश्त नहीं : राठी

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 06 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Unseemly language against Nafe Singh Rathi will not be tolerated: Rathi
-फोटो 85 : चांद राठी, महासचिव, इनेलो कानून प्रकोष्ठ
बहादुरगढ़। इनेलो कानून प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट चांद राठी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र जून की ओर से इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिवंगत नफे सिंह राठी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत नेता के खिलाफ व्यक्तिगत एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा दिवंगत नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रहे और बाद में इनेलो की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र जून और दिवंगत नफे सिंह राठी के बीच राजनीतिक मतभेद और चुनावी प्रतिद्वंद्विता रही है, लेकिन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का अर्थ यह नहीं कि दिवंगत व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

राठी ने कहा अगर राजेंद्र जून को दिवंगत नफे सिंह राठी की राजनीति, नीतियों या कार्यशैली से कोई राजनीतिक आपत्ति थी तो उसका जवाब तथ्यों और तर्कों से देना चाहिए था। दिवंगत नफे सिंह राठी हमारे बीच नहीं हैं, ऐसे में उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना न केवल राजनीतिक मर्यादा का विषय है, बल्कि उनके परिवार और समर्थकों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ की जनता राजनीतिक बहस और व्यक्तिगत अपमान के बीच का अंतर अच्छी तरह समझती है। एडवोकेट चांद राठी ने कहा कि राजेंद्र जून को यदि अपने पूर्वजों से कोई संस्कार मिले हैं तो वे अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें और दिवंगत नेता की गरिमा एवं उनके परिवार की भावनाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed