{"_id":"a516ff06-6e9b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"unique-car-rally-organised-for-visually-challenged-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सच में...मेरे इशारों पर चली कार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सच में...मेरे इशारों पर चली कार'
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मुझे न तो चंडीगढ़ की सड़कों का आइडिया था और न ही राउंड अबाउट का। मुझे तो यह भी नहीं पता है कि चंडीगढ़ में कौन सी सड़क किस ओर जाती है, लेकिन मेरे इशारों पर शहर की सड़कों पर जब कार दौड़ी तो ऐसा मजा आया जिसका बखान करना मुश्किल है।' सेक्टर-26 के ब्लाइंड स्कूल की कार रैली की विनर संध्या ने चहकते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
रविवार को आयोजित रैली में दृष्टिहीन बच्चों के इशारों पर कारों को सड़क पर चलाया गया। संध्या जैसे 37 दृष्टिहीन बच्चे थे जो इस अनोखी कार रैली में पहली बार हिस्सा ले रहे थे। संध्या कहती हैं कि उनके हाथ में ब्रेल स्क्रिप्ट (ब्लाइंड बच्चों के पढ़ने और समझने के लिए तैयार किया गया पेपर) थी। इस पेपर पर उनकी कार रैली के रूट की जानकारी थी। वह पेपर पर हाथ को फिराकर समझ लेती थी कि अब उसको कहां और कितना चलना है।
विज्ञापन
कार रैली के सेकेंड रनर अप दलजीत ने कहा कि उसको मजा तो तब आया जब उसको साथ में कार चला रहे राहुल ने बताया कि उसने बगैर किसी समस्या के उसके इशारों पर कार ने रैली का तय सफर पूरा कर लिया है। हालांकि दलजीत का कहना है कि उसको एक बारगी डर तो लगा, लेकिन हौसला बुलंद था इसलिए उसने पूरा सफर तय कर लिया।
विज्ञापन
फर्स्ट रनर अप रहे राम ने कहा कि उनकी कार तो नलिन चला रहे थे, लेकिन उनको कहीं पर ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह कार के ड्राइवर नहीं हैं। उनका कहना है कि वह बहुत ही बारीकी से ब्रेल स्क्रिपट को समझते हुए सड़क पर रास्ता बता रहे थे।
चेक प्वाइंट भूल गए लेकिन रैली सबने पूरी की
ब्लाइंड बच्चों की रैली पर नजर रखने के लिए शहर भर में छह चेक प्वाइंट बने थे। बहुत से ब्लाइंड नेविगेटर बच्चे रैली के दौरान इन चेक प्वाइंट को मिस कर गए लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि सभी ब्लाइंड बच्चों ने पूरे शहर में रैली करके ही वापस स्कूल पहुंचे।
विजेता को मिले ग्यारह हजार रुपये
इस रैली में विजेता को 11 हजार रुपये कैया तथा पांच हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर मिला। इसी तरह से फर्स्ट रनरअप को आठ हजार तथा सेकेंड रनरअप को पांच हजार रुपये कैश अवार्ड मिला। इसके अलावा दोनों लोगों को पांच पांच हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर भी मिला।