{"_id":"6aa07763d49fd10b9105c258","slug":"under-officer-devesh-selected-for-the-rd-camp-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-126982-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडी कैंप के लिए अंडर ऑफिसर देवेश का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडी कैंप के लिए अंडर ऑफिसर देवेश का चयन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 73: आरडी कैंप के लिए चयनित एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर देवेश के साथ प्राचार्य मेजर आनंद
बादली राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर देवेश का प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे (आरडी) कैंप के लिए चयन हुआ है। देवेश के चयन से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रबंधन ने इसे एनसीसी इकाई के साथ-साथ पूरे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
देवेश ने कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बल पर आरडी कैंप में स्थान हासिल किया है। एनसीसी कैडेटों के लिए आरडी कैंप में चयन होना महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। उनकी सफलता से महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों और कैडेटों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
महाविद्यालय प्राचार्य मेजर आनंद कुमार ने देवेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देवेश ने अपनी मेहनत और अनुशासन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। एनसीसी अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका समर्पण एवं निरंतर प्रयास सफलता का आधार बना।