फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   uncost potato farmers disturb in unnao

‘सब्जियों का राजा’ हुआ बेभाव, किसान परेशान

Mon, 28 Nov 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
uncost potato farmers disturb in unnao
आलू किसान बेहद परेशान
नोट बंदी ने आलू उत्पादक किसानों की कमर तोड़ दी है। दो हजार रुपये क्विंटल में बिकने वाला आलू कोल्ड स्टोर से उठान न होने से तीन से चार सौ रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है। इसमें भी कोल्ड स्टोर का भाड़ा और पल्लेदारी में प्रति क्विंटल 280 रुपये खर्च आ रहा है। मुनाफा न होने से किसान, कोल्ड स्टोर में रखा अपना ही आलू नहीं निकाल रहे हैं। उन्नाव के कोल्ड स्टोर संचालक आलू फेंकने के मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसान कोल्ड स्टोर में भंडारित अपना आलू निकालने नहीं पहुंच पाए। इसी बीच नया आलू बाजार में आने से पुराने आलू बेभाव हो गया। बाजार में कम मांग और किराया व पल्लेदारी के खर्चे और आलू की कीमत के बीच ज्यादा अंतर न होने से किसानों ने कोल्ड स्टोर में भंडारित आलू की उठान बंद कर दी। बाजार में डेढ़ से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल में बिकने वाला आलू 300 से 400 रुपये में प्रति क्विंटल में बिक रहा है। इस पर भी प्रति क्विंटल 240 रुपये कोल्ड स्टोर का किराया और 40 रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी यानी कुल 280 रुपये प्रति क्विंटल खर्च आ रहा है। आलू का भाव गिरने से किसान अपना ही आलू निकालने नहीं पहुंच रहे हैं। परेशान कोल्ड स्टोर संचालक आलू में सड़न शुरू होने से उसे फेंकवाना शुरू कर दिया है। सभी कोल्ड स्टोर में भरा आलू फेंका जा रहा है। आसपास गांव के लोग उसमें से अच्छी आलू बीनकर ले जा रहे हैं जो बचता वह जानवर खा रहे हैं।  अपर उद्यान अधिकारी आरबी वर्मा ने बताया कि पिछले सीजन में 1 लाख 6 हजार 731 मीट्रिक टन आलू की पैदावार हुई थी। जिसमें से 96517 मीट्रिक टन आलू जिले के 17 कोल्ड स्टोर में भंडारित किया गया। अभी भी 10214 मीट्रिक टन आलू कोल्डस्टोर में जमा है। उन्होंने बताया कि बाजार भाव गिरने और किराया-भाड़ा में कीमत से ज्यादा लागत होने से किसान अपना बाकी बचा आलू नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed