फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Uncontrolled car crushes old man crossing the road, dies

अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car crushes old man crossing the road, dies
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे ९१ पर ठंडी प्याऊ चौकी के निकट रविवार सुबह अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरौली निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र किशन सिंह खेतीवाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया गया कि रविवार सुबह वह घर से खेत पर जा रहे थे। उनका खेत हाईवे के दूसरी तरफ स्थित है। बताया गया कि जब वह सड़क पार कर रहे थे तो खुर्जा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंंत्रित कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के ग्रामीणों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर भाग निकला था। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed