फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Two parks to be built in Sector-11 at a cost of 1.25 crore; a toe wall will be constructed for the first time.

सेक्टर-11 में सवा करोड़ से बनेंगे दो पार्क, पहली बार बनेगी टो वॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
-हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लगाए टेंडर
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-11 में सवा करोड़ रुपये की लागत से दो बड़े पार्क विकसित किए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की बागवानी शाखा ने इसके लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं।
पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को सैर करने और हरियाली के बीच समय बिताने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। परियोजना की खास बात यह है कि मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए दोनों पार्कों में पहली बार टो वॉल बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बागवानी शाखा की ओर से दोनों पार्कों के विकास के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत निर्माण कार्य के लिए एजेंसियों का चयन किया जाएगा। पार्कों के विकास से सेक्टर में हरियाली बढ़ने के साथ खाली पड़ी जमीन का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी की बागवानी शाखा के अधिशासी अभियंता जगमाल ने बताया कि दोनों पार्कों के विकसित होने से सेक्टर के निवासियों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ लोगों को बेहतर वातावरण भी उपलब्ध होगा। अब निविदा प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।

मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बनेगी टो वॉल
दोनों पार्कों में मिट्टी को खिसकने या बहने से रोकने के लिए टो वॉल बनाई जाएगी। इससे पार्कों की मिट्टी को स्थिर रखने और संरचना को सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed